बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार चिंता का विषय है !

भारत की यात्रा पर आईं अमेरिकी राष्ट्रीय गुप्तचर निदेशक तुलसी  गॅबर्ड   का  वक्तव्य !

राष्ट्रीय गुप्तचर निदेशक तुलसी  गॅबर्ड

नई देहली – इस्लामिक आतंकवाद विश्व के लिए चिंता का एक बडा कारण है। बांग्लादेश में हिन्दू, बौद्ध, ईसाई और अन्य लोग लंबे समय से इस दुर्भाग्यपूर्ण धर्मांध उत्पीडन और हत्याओं का सामना कर रहे हैं। यह अमेरिका के लिए भी चिंता का विषय बन गया है। अमेरिकी राष्ट्रीय गुप्तचर  निदेशक तुलसी  गॅबर्ड ने भारत में एक समाचार वाहिनी को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनका प्रशासन इस विषय पर  निरंतर चर्चा कर रहे हैं।

भारत में विश्व भर के शीर्ष गुप्तचर अधिकारियों का एक सम्मेलन आयोजित किया गया है। तुलसी  गॅबर्ड इसके लिए भारत आई हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने की। सम्मेलन में आतंकवाद और उभरती प्रौद्योगिकियों से उत्पन्न खतरों सहित विभिन्न सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए सहयोग बढाने पर चर्चा की गई।