भाजपा सांसद सुशील मोदी की मांग

नई देहली – अमेरिका, चीन, जापान जैसे विकसित देशों में कहीं भी १०० के आगे की मुद्रा नहीं; तो भारत में २ सहस्र रुपए के नोट की क्या आवश्यकता ? भारत में १ सहस्र रुपए की नोट बंद की गई है । इस कारण अब २ सहस्र रुपए के नोट की आवश्यकता नहीं । २ सहस्र रुपए के नोट के कारण काला धन बढ रहा है, ऐसा दावा भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने किया । उन्होंने २ सहस्र रुपए का नोट बंद करने की भी मांग की ।
“काला धन अगर ख़त्म करना है तो 2,000 के नोट को बंद करना होगा”
◆ BJP सांसद @SushilModi
सुशील कुमार मोदी | Sushil Kumar Modi | #SushilKumarModi pic.twitter.com/404rZIynqq
— News24 (@news24tvchannel) December 12, 2022
१. सुशील मोदी ने कहा कि, जिन लोगों के पास २ सहस्र रुपए के नोट हैं, उन्हें बैंक से इन नोटों को बदलने की सुविधा दें और तय समय सीमा के उपरांत बाजार से २ सहस्र रुपए का नोट बंद कर दें ।
२. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा काला धन नष्ट करने के लिए ८ नवंबर, २०१६ के दिन नोटबंदी का निर्णय लेने के उपरांत ५०० रुपए और २ सहस्र रुपए के नए नोट निकाले गए थे । सरकार द्वारा दी जानकारी के अनुसार कुछ समय पश्चात भारतीय रिजर्व बैंक ने २ सहस्र रुपए के नोट छापना बंद किया ।
आमरण अनशन करने वाले सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने चिकित्सालय में किया भर्ती !
कर्नाटक में विद्यालयों के निकट पिज्जा-बर्गर के विक्रय पर शीघ्र ही प्रतिबंध !
श्रीराम का अपमान करने के कारण ही कट्टर शहरी नक्सलवादी अभिजीत दिपके पर स्याही फेंकी ! – Barkha Trehan
‘एस्.आई.आर्.’ प्रक्रिया कर रहे शिक्षक से ३ धर्मांधों ने की मारपीट !
गोहत्या की घटना में ३ मुसलमानों को १०-१० वर्ष के कारावास का दंड ।
अयोध्या : पवित्र सरयू नदी में मांस एवं मद्य का सेवन करने वाले तीन हिन्दू गिरफ्तार !