हलाल सख्ती विरोधी उपक्रम का सफल परिणाम !

ठाणे, २३ अक्तूबर – डोंबिवली में कोकण महोत्सव में ‘हलाल मुंचाईस फूड कॉर्नर’ नामक कक्ष लगाए जाने की बात हिन्दुत्वनिष्ठों के ध्यान में आई । हिन्दुत्वनिष्ठ तथा कुछ संगठनों ने बलपूर्वक इस कक्ष का विरोध किया । सामाजिक माध्यमों पर इस विषय में प्रबोधन करनवाले संदेश प्रसारित होने लगे । परिणाम स्वरूप कक्ष के स्वामी (मालिक) ने इस प्रदर्शनी से ‘हलाल मुंचाईस फूड कॉर्नर’ नाम का फलक निकाल दिया ।
हलाल विरोधी मोहिमेचा यशस्वी परिणाम, डोंबिवलीत कोकण महोत्सवातून हलाल स्टॉल फलक हटवला https://t.co/FWnelEtzAI#Halal_Free_Diwali #HalalFreeDiwali #हलाल_मुक्त_दिवाली #हलाल_मुक्त_दिवाली #हलाल_मुक्त_दिवाळी @RanjitSavarkar @SavarkarSmarak @Ramesh_hjs #HindusthanPost
— Hindusthan Post Marathi (@HindusthanPostM) October 22, 2022
१. कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के नेहरू मैदान में १४ से २५ अक्तूबर की कालावधि में ‘कोकण महोत्सव २०२२’ का आयोजन किया गया है । हिन्दुत्वनिष्ठ श्री. अजित धामणस्कर के ध्यान में यहां यह कक्ष लगाए जाने की बात आई ।
२. श्री. धामणस्कर ने सामाजिक माध्यमों पर इस विषय में प्रबोधनात्मक संदेश प्रसारित कर नागरिकों को जागृत किया ।
३. ‘हिन्दुओं के दीपावली त्यौहार के उपलक्ष्य में आयोजित कोकण महोत्सव में हलाल खाद्यपदार्थाें का कक्ष किसलिए लगाया गया है ?’, आयोजकों को ऐसा प्रश्न पूछते हुए श्री.धामणस्कर के साथ हिन्दुत्वनिष्ठों ने कक्ष का विरोध किया । (स्वयं आगे आकर नागरिकों में इस विषय में जागृति करनेवाले श्री. अजित धामणस्कर का अभिनंदन ! ऐसे हिन्दुत्वनिष्ठ ही हिन्दू धर्म की यथार्थ शक्ति हैं ! -संपादक, दैनिक सनातन प्रभात ) हलाल के षड्यंत्र के विरुद्ध हिन्दू जनजागृति समिति तथा अन्य समविचारी संगठनों ने ‘हलाल सख्ती विरोधी परिषद’ में हलाल सख्ती विरोधी कृति समिति स्थापित की । उस माध्यम से भारी मात्रा में हलाल का विरोध किया जा रहा है ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु