
रीवा (मध्य प्रदेश) – यहां तीसरी कक्षा के छात्र को गृहकार्य न करने पर शिक्षिका ने उसे निर्दयता से पीटा । शिक्षिका का परिवाद (शिकायत) लेकर आई छात्र की मां को विद्यालय प्रशासन ने फटकार कर वापस भेज दिया । (अमानवीय कृत्य करनेवाली शिक्षिका का समर्थन करनेवाले विद्यालय प्रशासन को भी उत्तरदायी ठहराकर उस पर भी कार्यवाही क्यों न की जाए ? – संपादक) इस कारण छात्र की मां ने पुलिस में परिवाद प्रविष्ट किया है ।यह प्रकरण रीवा के आनंद मार्ग विद्यालय का है । शिक्षिका द्वारा की पिटाई से छात्र रक्तरंजित हो गया । उसके शरीर पर अनेक चोट के चिन्ह भी हैं । पुलिस परिवाद में छात्र की मां ने कहा, ‘हम बाहर गांव गए थे । इस विषय में विद्यालय प्रशासन को सूचना भी दी गई थी, परंतु १८ अक्टूबर को जब मेरा बेटा विद्यालय गया तो गृहकार्य न करने का कारण देकर शिक्षिका लक्ष्मी कुंदर ने उसे रक्तस्राव (रक्त आने तक) होने तक पीटा ।’ पुलिस ने प्रकरण प्रविष्ट कर लिया है और इसकी जांच कर रही है ।
संपादकीय भूमिकाऐसे शिक्षकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही ही होनी चाहिए ! |
गूगल का ‘जेमिनी’ एआई प्लेटफॉर्म ‘जय श्रीराम’ का उत्तर देता है, तो ‘सिरी’ ऐसा क्यों नहीं कर सकती ? – हिन्दुत्वनिष्ठों का प्रश्न
RBI Polymer Notes : प्लास्टिक के नोट प्रचलन में लाने पर रिजर्व बैंक विचार कर रहा है ।
Punjab Extortion Case : पंजाब पुलिस द्वारा बलपूर्वक वसूली के मामले में पुलिस निरीक्षक को बंदी बनाया
Kerala Court Waqf Board : केरल उच्च न्यायालय द्वारा राज्य वक्फ बोर्ड पर नीतिगत निर्णय लेने पर रोक I
Passive Euthanasia : निष्क्रिय इच्छामृत्यु पर निर्णय लेने के लिए महाराष्ट्र में समितियों का गठन होगा ।
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed