हिन्दू जनजागृति समिति के द्विदशक पूर्ति क अवसर पर असम में विविध उपक्रमों का आयोजन !

गुवाहाटी (असम) – हिन्दू जनजागृति समिति के द्विदशक पूर्ति के अवसर पर पूरे भारत में हिन्दू राष्ट्र संकल्प अभियान चलाया जा रहा है । इस अभियान में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । यहां के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या, मां महामाया मंदिर, बोग्रिबरी एवं श्री श्री महाप्रभु शुक्रेश्वर देवालय, श्री बाघेश्वरी मंदिर, बंगाईगांव, श्री काली मंदिर, होजाई इन मंदिरों में हिन्दू राष्ट्र संकल्प अभियान अंतर्गत हिन्दू राष्ट्र स्थापना की प्रतिज्ञा का कार्यक्रम संपन्न हुवा । कामाख्या मंदिर में अध्यक्ष श्री कबिन्द्र प्रसाद सर्मा, पुजारी श्री मनोज सर्मा, महामाया मंदिर के न्यासी श्री बिमन चक्रबोर्ती, श्री श्री शुक्रेश्वर देवालय के न्यासी एवं आल असम देवालय संघ के अध्यक्ष श्री सुरेशचन्द्र जी इन्होंने इस उपक्रम की सफलता के लिए सहयोग किया ।
हिन्दू संगठन बैठक
होजाई (असम) – यहां पर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से हिन्दू संगठन महाकाल सेना के संस्थापक श्री मिथुन रॉय एवं उनके संगठन के सदस्यों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । इस बैठक में उपस्थितों को समिती के कार्य का परिचय करवाकर दिया एवं हिन्दू राष्ट्र संकल्प अभियान की जानकारी दी । साथही हिन्दू राष्ट्र स्थापना के लिए प्रतिज्ञा ली गयी । बैठक में प्रागज्योतिषपुर ऐक्य संघ की संस्थापिका श्रीमती लीमा देवी महंतो एवं उनके पदाधिकारी, हिन्दू सुरक्षा सेना के राज्य अध्यक्ष श्री नयन भट्टाचार्य, राज्य सचिव श्री कंचन देब नाथ उपस्थित थे । इसी विषय में ओर एक बैठक संपन्न हुई उसमें भारतीय युवा मोर्चा के सदस्य सहभागी हुए थे । इसके साथही हिन्दूत्वनिष्ठों से संपर्क कर इस विषय में जागृति की गयी ।
व्याख्यान
गुवाहाटी (असम) – हिन्दू राष्ट्र की आवश्यकता, जीवन में साधना का महत्त्व आदि विषयों पर माहेश्वरी महिला मंडल, बंगाईगांव एवं गायत्री चेतना केंद्र में व्याखान का आयोजन किया । माहेश्वरी महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संगीता कपाडिया एवं श्रीमती अलका माहेश्वरी ने व्याख्यान का आयोजन किया ।
Dhanbad BCCL Job Murder : अनुकंपा आधार पर नौकरी पाने के लिए पिता की हत्या करवाने वाले पुत्र को बंदी बनाया।
NCERT : पुस्तक में वैदिक काल में महिलाओं को सम्मान प्राप्त होने वाले मनु-स्मृति के एक श्लोक का उल्लेख किया गया है ।
श्रीराम मंदिर में दान चोरी की घटना में बडे लोगों को छोड दिया गया । – Shankaracharya Avimukteshwaranand Saraswati
‘म्यूजिक कॉन्सर्ट’ में इसके आगे शराब की अनुमति नहीं ! – योगेश कदम, गृहराज्यमंत्री
Pune Mahatma Phule Wada : ‘महात्मा फुले वाडा’ के परिसर में वटपूजन पर लगाया गया प्रतिबंध वापस !
श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अंततः अपराध प्रविष्ट : २ लोगों को बंदी बनाया गया