विवाह को नकार देने का प्रकरण !

गुवाहाटी (असम) – असम के गुवाहाटी नगर में अंजली बिस्वास नामक हिन्दू लडकी के विवाह का प्रस्ताव अस्वीकारने पर रफीक अली नामक मुसलमान तरुण ने उसे चाकू घोंपकर घायल करने की घटना हाल ही में हुई है । स्थानीय लोगों द्वारा दी जानकारी के अनुसार, अंजली बिस्वास के काम पर जाते समय रफीक अली ने धारदार चाकू से आक्रमण किया । रफीक अली ने उसके हाथ, आंखें, चेहरा, गला, छाती और पेट पर चाकू से वार किए । लडकी के चीखने-चिल्लाने पर स्थानीय लोग दौडकर आए और उसे छुडाया । रफीक घटनास्थल से भाग गया; तत्पश्चात पुलिस ने उसे बंदी बनाया ।
#असम से
आज अंजलि बिस्वास (25) को #गुवाहाटी के नरेंगे सैन्य शिविर क्षेत्र के पास रफीक अली द्वारा छाती, चेहरे, पेट, हाथ में बेरहमी से चाकू मार दिया गया। उसकी हालत गंभीर है और उसका इलाज GMC अस्पताल में चल रहा है। @HinduVoice_in pic.twitter.com/JIAPWzYHbh— S.D. Ratnu सेवानिवृत्त न्यायीक अधिकारी (@Sainidan1) October 8, 2022
गंभीररूप से घायल हुई उस लडकी को गुवाहाटी वैद्यकीय महाविद्यालय के रुग्णालय में भर्ती करवाया गया । कुछ घंटों में शस्त्रक्रिया के उपरांत उसे अतिदक्षता विभाग में स्थानांतर कर दिया । उसकी प्रकृति चिंताजनक है । डॉक्टरों का कहना है कि पूर्णरूप से ठीक होने के लिए उसे बहुत समय लगेगा ।
स्थानीय लोंगों के अनुसार, आरोपी रफीक अनेक दिनों से पीडित हिन्दू लडकी के पीछे लगा था; परंतु लडकी ने उसके विवाह का प्रस्ताव ठुकरा दिया था । रफीक ने उसे अनेक बार धमकियां भी दी थीं; लडकी ने उस पर ध्यान नहीं दिया ।
संपादकीय भूमिकादेश के कोने-कोने में मुसलमान युवक हिन्दू लडकियों का शीलभंग कर रहे हैं, इसके साथ ही सशस्त्र आक्रमण कर रहे हैं ! इस समस्या की दिनोंदिन बढती जानेवाली भीषणता देखकर सरकार को इस संदर्भ में अब तो कठोर कार्रवाई करनी आवश्यक है ! |
Bhangar Blast : बंगाल के भांगर बम विस्फोट की घटना में तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला को बंदी बनाया ।
Andaman Natural Gas : अंडमान ‘शैलो ऑफशोर ब्लॉक’ में मिला प्राकृतिक गैस का दूसरा विशाल भंडार
Mumbai Hub Of Bangladeshi Infiltrators : मुंबई बन गया है बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र – १ सहस्र ५०० से अधिक स्थानों पर घुसपैठियों के अड्डे
नेरूळ (नई मुंबई) के चिकित्सालय के छात्रावास में स्थित हिन्दुओं की मूर्तियां धर्मांध ईसाई युवती ने फेंक दीं
CJI In London: लंदन में भारत के मुख्य न्यायाधीश के कार्यक्रम में हलचल : भारतीय उच्चायोग अत्यंत अप्रसन्न
पंढरपूर स्थित श्री विठ्ठल मूर्ति पर रासायनिक लेपन करने का वारकरी संप्रदाय द्वारा तीव्र विरोध : रासायनिक लेपन के कारण मूर्ति की क्षति !