
सूरत (गुजरात) – बजरंग दल के कार्यकर्ता एक गरबा मंडप में घुसे, जहां मुसलमान सुरक्षा रक्षक नियुक्त थे एवं सुरक्षा रक्षकों को उन्होंने लाठियों से पीटा, जिसमें २ लोग घायल हो गए और उन्हें चिकित्सालय में प्रविष्ट कराया गया । घटना ३ अक्टूबर की रात्रि वी.आई.पी. मार्ग स्थित ठाकोरजी वाडी में हुई । घटनास्थल से कुछ सुरक्षा रक्षक भाग निकले । इस प्रकरण में पुलिस में कोई शिकायत प्रविष्ट नहीं कराई गई है । अब गरबा कार्यक्रम के लिए पुलिस कर्मियों को सुरक्षा हेतु नियुक्त किया गया है और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है ।
१. सुरक्षा रक्षकों से एक अहमद खान ने कहा कि इस कार्यक्रम में १०० से अधिक सुरक्षा रक्षक उपस्थित थे । बजरंग दल के सदस्य चारों ऒर के पर्दे फाड कर अंदर घुस आए । बजरंग दल के कार्यकर्ता लाठियां लेकर आए थे । पहले उन्होंने एक सुरक्षा रक्षक का नाम पूछा । यह विदित होने के उपरांत कि वह मुसलमान है, वे उसे बाहर ले गए और उसकी पिटाई की तथा इस समय कुल ५ मुसलमान सुरक्षा रक्षकों को पीटा गया । इनमें से ३ घटनास्थल से भाग निकले ।
२. दक्षिण गुजरात बजरंग दल के अध्यक्ष देवप्रसाद दुबे ने कहा कि हमने कार्यक्रम के आयोजकों को पहले ही चेतावनी दी थी कि मुसलमान युवाओं को सुरक्षा सेवा के लिए न रखें, तदापि ठाकोरजी वाडी में गरबा कार्यक्रम के आयोजकों द्वारा मुसलमान सुरक्षा रक्षक नियुक्त किए गए ।
संपादकीय भूमिकाहिंदू धार्मिक आयोजनों में मुसलमान सुरक्षा रक्षक क्यों नियुक्त किए गए ? हिंदू आयोजकों को यह कैसे समझ में नहीं आता ? |
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न