
गडग (कर्नाटक) : नागावी क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में पैगंबर मुहम्मद पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने के फलस्वरूप विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल मुनाफ बीजापुरा को निलंबित कर दिया गया है । कर्नाटक सरकार की ओर से इस विषय पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का कोई आदेश नहीं था किन्तु मुनाफ ने गोपनीय तरीके से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया । इस बात की जानकारी जब श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। उसके उपरांत प्रशासन द्वारा उपरोक्त कार्रवाई की गई ।
Karnataka: Headmaster Abdul Munaf suspended for making students write an essay on Prophet Muhammad https://t.co/LV7cjbQoPR
— OpIndia.com (@OpIndia_com) September 29, 2022
१. इस संबंध में प्रशासन द्वारा की गई जांच में उजागर हुआ कि मुनाफ ने बिना शिक्षकों को सूचित किए कक्षा ८ के ४३ छात्रों को पैगंबर मुहम्मद पर एक पुस्तक देकर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इसके लिए उन्होंने ५ सहस्र रुपये के पारितोषिक की घोषणा की थी ।
२. छात्रों में से एक के पिता शरणप्पा गौड़ा हापलाद ने बताया कि इस तरह की निबंध प्रतियोगिता बच्चों पर इस्लाम थोपने का प्रयत्न है । प्रधानाध्यापक मुनाफ बच्चों का धर्म परिवर्तन कराने का प्रयत्न कर रहे थे । इसलिए मैंने इस घटना की जानकारी श्री राम सेना के कार्यकर्ताओं को दी । मैं समझना चाहता हूं कि पैगंबर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का उद्देश्य क्या है ।
संपादकीय भूमिकाक्या हिंदू प्रधानाध्यापक कभी मुस्लिम छात्रों के लिए श्रीराम, श्रीकृष्ण आदि हिंदू देवताओं पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित करने का साहस करेंगे ? और यदि उन्होंने साहस दिखाया भी तो उनकी कैसी गति होगी इस पर कुछ कहने की आवश्यकता नहीं ! |
Bengaluru SIR : कर्नाटक में विशेष पुनरावलोकन प्रक्रिया में उजागर हुआ कि बेंगलुरु में ९७ लाख मतदाताओं में से ४ लाख अवैध
TMC Cut Money : बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेता उत्कोच (रिश्वत) के रुपये लोगों को कर रहे हैं वापस !
Delhi Hotel Fire : दिल्ली के होटल में लगी भीषण आग में २१ लोगों की मृत्यु
Varanasi Masjid Demolished : काशी में न्यायालय के आदेश से रेलविभाग की भूमि पर स्थित मस्जिद को ढहाया !
फ्रांस सरकार को अब ‘शून्य सहनशीलता’ (Zero Tolerance) की नीति अपनानी चाहिए !
Corporate Jihad : धर्मांतरण अस्वीकार करने के कारण ‘विप्रो’ (Wipro) की हिन्दू महिला कर्मचारी को सेवामुक्त किया !