नवरात्री नवरात्रोत्सव नवरात्री२०२२ देवी दुर्गादेवी दुर्गा देवी #नवरात्री #नवरात्रोत्सव #नवरात्री२०२२ #देवी #दुर्गादेवी Navaratri Navratri Navaratrotsav Navratrotsav Durgadevi Durga Devi Devi #Navaratri #Navratri #Navaratrotsav #Navratrotsav #Durgadevi #Durga #Devi
विशेषकर मंगलवार एवं शुक्रवारके दिन देवीपूजनसे पूर्व तथा नवरात्रिकी कालावधिमें घर अथवा देवालयोंमें देवीतत्त्व आकृष्ट एवं प्रक्षेपित करनेवाली सात्त्विक रंगोलियां बनाएं । आगे श्री दुर्गादेवीतत्त्व आकृष्ट एवं प्रक्षेपित करनेवाली कुछ रंगोलियां दी हैं । सभी देवियां आदिशक्ति श्री दुर्गादेवीका रूप हैं । इसलिए विशिष्ट देवीकी उपासना करते समय श्री दुर्गादेवीतत्त्वसे संबंधित रंगोलियां बना सकते हैं । ऐसी रंगोलियां बनानेसे वहांका वातावरण देवीतत्त्वसे आवेशित होकर उसका लाभ होता है । इन रंगोलियोंमें पीला, नीला, गुलाबी जैसा सात्त्विक रंग भरें ।
१. आकार अनुसार रंगोलीमें देवताके तत्त्व आकर्षित होना
अध्यात्मशास्त्रकी दृष्टिसे प्रत्येक देवता अर्थात विशिष्ट तत्त्व होते हैं । शक्तितत्त्व आकर्षित करनेके लिए देवीको गुलदाउदी, रजनीगंधा, कमल इत्यादि फूल चढाते हैं, उसी प्रकार कुछ आकारोंके कारण भी शक्तितत्त्व आकर्षित होनेमें सहायता मिलती है; इसलिए ऐसे आकारोंसे युक्त रंगोली बनाते हैं । (ऐसे कुछ आकार आगे सारणीमें दिए हैं ।)
२. रंगोंके अनुसार रंगोलीमें देवताका तत्त्व आकर्षित होना
रंगोलीमें अधिकतम १० प्रतिशत देवतातत्त्व आकर्षित हो सकता है । रंगोली बनाते समय देवतासे संबंधित आकारमें उस देवतातत्त्वसे संबंधित रंग भरनेपर ७ प्रतिशत देवतातत्त्व उस रंगोलीमें आ सकता है ।
३. भावानुसार रंगोलीमें देवतातत्त्व आकर्षित होना
जिसमें भाव है, ऐसे व्यक्तिद्वारा बनाई रंगोलीमें २० प्रतिशत देवतातत्त्व आ सकता है । रंगोलीमें रंग भरनेपर ईश्वरको आनेमें अल्प शक्ति व्यय करनी पडती है । इससे, भाव न होनेवाले व्यक्तिको भी उसका लाभ होता है ।
अ. जीवका भाव ६० प्रतिशतसे अधिक हो, तो जीवके भावकी मात्राके अनुसार संबंधित तत्त्व उन रंगोलियोंमें आते हैं ।
आ. जीवका भाव ८० प्रतिशतसे अधिक हो, तो जीवके भावके अनुसार कोई भी तत्त्व किसी भी रंगोलीमें आकर्षित हो सकता है ।
४. देवीतत्त्व आकर्षित एवं प्रक्षेपित करनेवाला आकृतिबंध
कुछ विशिष्ट आकृतिबंधोंके कारण भी देवीतत्त्व आकर्षित एवं प्रक्षेपित होता है । जिसका प्रयोग रंगोलीमें तथा देवीके सर्व ओर सजावट, बंदनवार आदिमें करनेपर देवीतत्त्वका अधिकाधिक लाभ होता है । ऐसा आकृतिबंध यहां दिखाए है,

५. श्री दुर्गादेवीतत्त्व आकर्षित करनेवाली सात्त्विक रंगोलियां

प्रकट – अप्रकट शक्ति
१४ बिंदु : १४ रेखएं
नवरात्रिके प्रथम तीन दिन बनाने याेग्य महाकालीसे संबंधित रंगाेली

अप्रकट – प्रकट शक्ति
१४ बिंदु : १४ रेखएं
नवरात्रिके मध्य तीन दिन बनाने याेग्य महालक्ष्मीसे संबंधित रंगाेली

अप्रकट शक्ति
१२ बिंदु : १२ रेखएं
नवरात्रिके अंतिम तीन दिन बनाने याेग्य महासरस्वतीसे संबंधित रंगाेली

प्रकट – अप्रकट शक्तिी
१७ बिंदु : ३ रेखएं
पूजाघर, पीढे आदिके चारों ओर बनाने योग्य रंगोलियां
संदर्भ – सनातनका ग्रंथ, ‘ देवीपूजनसे संबंधित कृत्योंका शास्त्र ’ एवं ‘ देवताओंके तत्त्व आकृष्ट एवं प्रक्षेपित करनेवाली सात्त्विक रंगोलियां ’ एवं ‘ शक्तिकी उपासना – खंड २ ’
नवरात्रि के अवसर पर उत्तर भारत में विविध स्थानों पर प्रवचन का आयोजन
JNU Violence : वामपंथी विचारधारा के छात्र संगठनों द्वारा दुर्गामूर्ति विसर्जन शोभायात्रा (जुलूस) पर पथराव
Ranragini branch HJS : स्त्रियों के सशक्तिकरण हेतु हिन्दू जनजागृति समिति की रणरागिणी शाखा की ओर से महाराष्ट्र में ‘शस्त्रपूजन’ एवं ‘शौर्यजागृति’ उपक्रम !
जबलपुर (मध्य प्रदेश) में नवरात्रोत्सव में झांकी (चित्ररथ) द्वारा ‘लव जिहाद’ के विषय में जागरूकता !
विरार (पालघर जिला) के धर्मांध कट्टरपंथी छात्रों के भ्रमणभाष में गरबा में घुसने एवं हिन्दू युवतियों को फंसाने का संभाषण प्राप्त हुआ !
Durga Idol Vandalised : मस्जिद के सामने से निकल रही श्री दुर्गा देवी की मूर्ति विसर्जन की शोभायात्रा पर मुसलमानों द्वारा पथराव में दुर्गा देवी की मूर्ति खंडित हो गई !