170 वर्ष पूरे कर चुकी ‘सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति’ की पहल !

जबलपुर (मध्य प्रदेश), 1 अक्टूबर (वार्ता.) – यहां शारदीय नवरात्र बडे आनंद एवं उत्साह के साथ मनाई जाती है । यहां की ‘सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति’ ने इस वर्ष 170 वर्ष पूरे किए हैं, तथा उत्सव में भव्य झांकियां (चित्ररथ), सार्वजनिक दुर्गापूजा पंडाल तथा गरबा आयोजित किए गए थे । प्रतिवर्ष समिति के कार्यकर्ता झांकियों के माध्यम से कोई न कोई नया विषय लोगों के सामने रखने तथा सामाजिक रूप से उपयोगी जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं । इस वर्ष ‘लव जिहाद’ के विरुद्ध चेतावनी देने वाली एक झांकी तैयार की गई । उसमें कुछ दिन पूर्व के दिनों में ‘लव जिहाद’ की बलि चढी हुई हिन्दू महिलाओं की खबरें, घटनाएं एवं व्यक्तिगत अनुभव समाहित थे ।
झांकी से दिए गए संदेश !
१. हिंदू लडकियों, बहनों एवं महिलाओं को ‘धार्मिक आचरण करने’, ‘माता-पिता की बात मानने’ तथा ‘हिन्दू धर्म पर अभिमान रखने’ के आशय वाले संदेश दिए गए थे ।
२. सभी हिन्दू बहनों से हमारा आह्वान : सिंहनी बनो, दुर्गा बनो, काली बनो । केवल बुर्का पहनने वाली मत बनो, लव जिहाद की बलि मत चढो !
३. सत्य : अपना जीवनसाथी सोच-समझकर चुनें, अन्यथा आपका भविष्य अंधकारमय बन सकता है !
४. धर्मनिरपेक्ष भारत में ऐसी घटनाएं प्रतिदिन हो रही हैं – ये बहुचर्चित हैं, परंतु इस पर कठोर कानून बनाकर लव जिहादियों को दंडित करना अनिवार्य हो गया है !
संपादकीय भूमिका‘सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति’ की इस प्रशंसनीय पहल को नमन ! भारतभर के हिन्दू संगठनों द्वारा इस प्रकार के उपक्रम चलाकर सरकार पर दबाव बनाने से, धर्मांतरण पर रोक लगाने वाला एवं मृत्यु दंड का प्रावधान रखने वाला राष्ट्रव्यापी ‘लव जिहाद’ विरोधी कानून आने में विलंब नहीं होगा ! |
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया