नवरात्रि के पावन अवसर पर सनातन संस्था तथा हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से विविध उपक्रम चलाए गए । देहली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा एवं राजस्थान में धर्माचरण विषय पर प्रवचन, देवी को कुमकुमार्चन एवं जानकारी पत्रक वितरित किए गए ।

देहली में नवरात्रि के अवसर पर अलग-अलग स्थानों पर प्रवचन व पत्रक वितरण का आयोजन
देहली – यहां के रमेश नगर के श्री सनातन धर्म महावीर मंदिर सभा हनुमान मंदिर में नवरात्रि विषय पर प्रवचन लिया गया, जिसमें घटस्थापना के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही कुमकुमार्चन और कन्यापूजन कैसे करें ?, ये विषय भी बताए गए । ७५ श्रद्धालुओं ने इस सत्संग का लाभ लिया । देहली के विभिन्न मंदिरों में नवरात्रि के पत्रक भी वितरित किए गए, जिसका लाभ १५० श्रद्धालुओं ने लिया । सनातन संस्था की ओर से श्रीमती शिवांगी चौधरी एवं श्रीमती साक्षी चड्डा ने प्रवचन लिया ।
क्षणिकाएं
१. ३ लोगों ने सत्संग में जुडने की इच्छा व्यक्त की ।
२. उपस्थित श्रद्धालुओं ने अन्य त्योहारों के बारे में भी जानने की इच्छा व्यक्त की ।
३. आगे मंदिर में फलक भी लिखा जाएगा इसका भी नियोजन हुआ है ।
मथुरा के अशोका सिटी सोसाइटी में सनातन संस्था की ओर से नवरात्रि के अवसर पर विषय प्रस्तुत
मथुरा (उत्तर प्रदेश) – सनातन संस्था की ओर से यहां के अशोका सिटी सोसाइटी की जिज्ञासु श्रीमती ज्योति गुप्ता और श्रीमती शैलजा धीमन के घर में नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रवचन और सामूहिक नामजप का आयोजन किया गया । सनातन संस्था की साधिका डॉ. पूनम शर्मा ने नवरात्रि में देवी तत्त्व का अधिकाधिक लाभ लेने हेतु किस प्रकार हमें नामजप करना चाहिए ।
कुमकुमार्चन और आंचल भराई का क्या शास्त्र है साथ ही गरबा जो देवी की उपासना की एक पद्धति है उसके स्थान पर वर्तमान में उसे मात्र मनोरंजन प्राप्ति का साधन बनाकर उसके स्वरूप को विकृत करने का जो प्रयास किया जा रहे है, उसके लिए हमें कैसे जागृत रहकर उसे रोकने का प्रयास करना चाहिए इन विषयों पर मार्गदर्शन किया गया । प्रवचन में उपस्थित सभी जिज्ञासुओं ने देवी माता की प्रतिमा पर कुमकुमार्चन किया और आंचल भराई भी की ।
हरियाणा में नवरात्रि पर सनातन संस्था की ओर से प्रवचन एवं देवी मां की कुमकुमार्चन विधि का आयोजन
धारूहेडा (हरियाणा) – नवरात्रि की कालावधि में सनातन संस्था की ओर से धारूहेडा के सोसाइटी बेस्टेक सिटी के मंदिर में प्रवचन और नामजप का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत नवरात्रि शास्त्र के अनुसार कैसे मनाएं, अखंड दीप क्यों जलाना चाहिए, कुमारिका पूजन कैसे करें, देवी मां को कुमकुमार्चन करने से देवी मां की शक्ति और कृपाशीर्वाद कैसे प्राप्त होता है, इन सब विषयों पर मार्गदर्शन किया गया और प्रत्यक्ष में देवी मां को कुमकुमार्चन भी किया गया । इसका लाभ वहां उपस्थित सभी जिज्ञासुओं ने लिया ।
राजस्थान में हिन्दू जनजागृति समितिद्वारा नवरात्रि के विषय में प्रबोधन

अजमेर (राजस्थान) – नवरात्रि के पावन पर्व पर हिन्दू जनजागृति समिति की ओर से अजमेर एवं सोजत शहर में ‘नवरात्रि का लाभ कैसे उठाएं एवं ‘धर्माचरण’ विषय पर प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित किए गए ।
यहां के कोठडा स्थित डायनेस्टी सोसायटी में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में समिति द्वारा प्रबोधन किया गया और ग्रंथ-प्रदर्शनी भी लगाई गई । इस हेतु महोत्सव संयोजिका श्रीमती निधिजी का सहयोग प्राप्त हुआ । आदर्श सनातन धर्म सभा एवं विकास समिति शिव मंदिर में समिति के राजस्थान एवं मध्य प्रदेश समन्वयक श्री. आनंद जाखोटिया ने ‘धर्माचरण’ विषय पर उद्बोधन दिया । इस अवसर पर मंदिर समिति के श्री. सुनील गोयल तथा श्री. संतोष आचार्य का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ ।
सोजत (राजस्थान)- यहां के जैकल माता मंदिर में लगाई गई प्रदर्शनी से अनेक जिज्ञासुओं ने लाभ लिया । यहां गरबा खेलने आए भक्तों को समिति की ओर से ‘देवी की उपासना का शास्त्र’ समझाया गया । इसी प्रकार आई.ओ.सी. कॉलोनी के क्षेमकरणी गरबा मंडल में समिति की अर्चना लड्ढा ने राष्ट्रव्यापी अभियान ‘मैं हूं दुर्गा’ विषय पर मार्गदर्शन किया तथा लव जिहाद विरोधी कानून बनाने हेतु चल रहे हस्ताक्षर अभियान में सम्मिलित होने का आवाहन किया ।
मुंबई के जुहू समुद्र तट पर कचरे का साम्राज्य !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
Waqf Board Scam : समाजवादी पार्टी के शासनकाल में ‘वक्फ बोर्ड’ की भूमि में अरबों रुपये का घोटाला ! — मौलाना शहाबुद्दीन रिजवी बरेलवी
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया