|

कर्णावती (गुजरात) – गुजरात के निवृत्त पुलिस महासंचालक आर. बी. श्रीकुमार, पूर्व आइ. पी.एस. अधिकारी संजीव भट्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ती तिस्ता सेटलवाड पर गुजरात के २००२ के दंगे के प्रकरण में गुजरात पुलिस के विशेष अन्वेषण पथक ने १०० पन्नों का आरोपपत्र प्रविष्ट किया है । कहा गया है कि इन तीनों ने गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को फांसी का दंड मिलने के लिए योजना बनाई थी । सरकार का ही भाग होते हुए भी आर.बी. श्रीकुमार और संजीव भट्ट ने तिस्ता सेटलवाड के लिए जाली (फर्जी) कागदपत्र बनाकर, अधिकृत कागदपत्रों में उनका समावेश कर लिया ।
SIT का बड़ा खुलासा! तीस्ता सीतलवाड़ ने रची थी गुजरात दंगों में PM मोदी को फांसी दिलाने की साजिश #news #dailyhunt https://t.co/AN9pXEcLH1
— Dailyhunt Hindi (@DH_Hindi) September 22, 2022
आरोपपत्र के दावे के अनुसार आरोपियों को नरेंद्र मोदी की राजकीय कारकीर्द समाप्त कर उनकी छवि धूमिल करनी थी । जाली कागदपत्र एवं प्रतिज्ञापत्र तैयार करने के लिए उन्होंने अधिवक्ताओं की एक फौज ही तैयार की थी । दंगों के पीडितों को धोखा देकर उनसे बलपूर्वक जाली कागदपत्रों पर हस्ताक्षर लिए गए । कागदपत्र अंग्रेजी में होने से वे किन कागदों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, इसकी पीडितों को कल्पना तक नहीं थी । तिस्ता सेटलवाड ने पीडितों को धमकाते हुए कहा था ‘सहायता न करने पर परिणाम भुगतने पडेंगे’, इसका भी उल्लेख आरोपपत्र में है ।
जेजुरी में रसायनयुक्त भंडारे (हल्दी) के विक्रय के विरुद्ध भाजपा विधायक विक्रम पाचपुते आक्रामक !
Wipro Corporate Jihad : आरोपी शाहिना रफीक को जांच के लिए पुणे बुलाया गया ।
Muzaffarnagar Shocking Incident : चिकित्सकों ने ८ सहस्र रुपये लेकर अस्थि जोडी; परंतु शेष धनराशि न मिलने के कारण उसे पुनः तोडने का आरोप !
Islam Friendly Gym : केरल में ‘इस्लाम-फ्रेंडली’ व्यायामशाला को लेकर विवाद
पान मसाला, गुटखा एवं मिलावटी खाद्य पदार्थों का डेढ करोड रुपये से अधिक मूल्य का भंडार हस्तगत
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!