|

नई देहली – देहली पुलिस ने ५ सितंबर को अनिल चौहान नामक देश के सबसे बडे चारपहिया चोर को बंदी बनाया । उस पर ५ सहस्र चारपहिया वाहन चुराने का आरोप है । पिछले २७ वर्षाें में उसने अनेक टैक्सी चालकों की हत्या भी की है । पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ५२ वर्षीय अनिल ने चोरी से प्राप्त पैसों से देहली, मुंबई तथा पूर्व-उत्तर भारत में अनेक संपत्ति क्रय की है । उसे ३ पत्नियां तथा ७ बच्चे हैं ।
Delhi Police Special Staff Team arrest Notorious auto lifter, Anil Chauhan.@DelhiPolice was on the hunt for him for the last seven years.@DCPCentralDelhi@Mukesh1481 pic.twitter.com/SBCzgKusk6
— DD News (@DDNewslive) September 6, 2022
१. सेंट्रल देहली पुलिस के विशेष अधिकारियों द्वारा बंदी बनाने की इस कार्यवाही में अनिल से ६ पिस्तौल तथा ७ कारतूसें नियंत्रण में ली गईं ।
२. देहली के खानपुर भाग में रहनेवाला अनिल रिक्शा चलाने का काम करता था । वर्ष १९९५ के उपरांत उसने चारपहिया चुराना आरंभ किया । २७ वर्षाे में उसने सर्वाधिक ‘मारुति’ प्रतिष्ठान से ८०० गाडियों की चोरी की ।
३. वह देश के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में जाकर चारपहिया वाहन चुराता था तथा नेपाल, जम्मू-कश्मीर तथा पूर्व-उत्तर राज्यों में उनका विक्रय करता था ।
४. उसने असम में सरकारी ठीकेदार के रूप में भी काम किया । वह वहां के स्थानीय नेताओं के संपर्क में था ।
५. पुलिसकर्मियों ने अनिल को अब तक अनेक बार बंदी बनाया है । वर्ष २०१५ में उसे कांग्रेस के एक विधायक के साथ बंदी बनाया गया था । उस समय उसे ५ वर्ष के लिए दंडित किया गया था । वर्ष २०२० में उसकी मुक्ति हुई । उसके विरुद्ध पूरे १८० अपराध प्रविष्ट हैं ।
संपादकीय भूमिका
|
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Three Language Policy : क्या अंग्रेजी को भारत की ही स्थानीय भाषा माना जा सकता है – सर्वोच्च न्यायालय का प्रश्न