यह बात भारतीयों के लिए लज्जास्पद !

नई देहली – नेशनल क्राईम रेकॉर्ड ब्युरो के नए ब्योरे के अनुसार राजधानी देहली शहर महिलाओं के लिए सर्वाधिक असुरक्षित शहर है । पिछले वर्ष २ में अल्पवयीन लडकियों पर अनेक बलात्कार हुए । उनमें से अधिकांश अपराधी अभी तक बंदी नहीं बनाए गए हैं ।
१. एन.सी.आर.बी.के अंकवारीनुसार देहली में वर्ष २०२१ में १३ सहस्र ८९२ महिलाओं पर अपराध प्रविष्ट किए गए हैं । यह संख्या २०२० की तुलना में ४० प्रतिशत से अधिक थी । वर्ष २०२० में यह संख्या ९ सहस्र ७८२ तक पहुंची थी ।
२. इस ब्योरे के अनुसार देश के सर्व १९ महानगरों में से ३२.२० प्रतिशत महिलाओं पर हुए अपराध केवल देहली में ही घटे हैं ।
३. देहली में वर्ष २०२१ में महिलाओं के अपहरण के ३ सहस्र ९४८, पति द्वारा अमानुषिक व्यवहार किए जाने के ४ सहस्र ६७४ तथा लडकियों पर होनेवाले बलात्कारों के ८३३ अपराध प्रविष्ट किए गए हैं ।
४. देहली के पश्चात मुंबई का नंबर आता है । यहां महिलाओं पर किए गए अत्याचारों के ५ सहस्र ५४३ घटनाओं की प्रविष्टि की गई है ।
५. तीसरे क्रमांक पर बेंगलुरू है । यहां ३ सहस्र १२७ घटनाएं प्रविष्ट की गई हैं । १९ महानगरों में महिलाओं पर होनेवाले अपराधों में मुंबई तथा बेंगलुरू का सहभाग अनुक्रम से १२.७६ प्रतिशत तथा ७.२ प्रतिशत है ।
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !