
मंगलूरु – कर्नाटक के हिन्दू संगठनों ने इस बार श्री गणेश उत्सव में श्री गणेशमूर्ति के समीप वीर सावरकर का छायाचित्र लगाने का निर्णय लिया है । ३१ अगस्त से श्री गणेश उत्सव मनाया जाएगा जिसमें समाज के सभी वर्ग सहभागी होते हैं । कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से लोग यह उत्सव नहीं मना सके, इस वर्ष भव्य उत्सव की तैयारी चालू हुई है ।
कर्नाटक के शिवम्मोगा और अन्य स्थानों पर १५ अगस्त को स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में वीर सावरकर के फलक लगाने के उपरांत विवाद हो गया था । श्री गणेश उत्सव में वीर सावरकर का छायाचित्र गणेशमूर्ति के समीप लगाने के हिन्दू संगठनों के निर्णय के कारण विवाद निर्माण होने की संभावना है । संपूर्ण राज्य में प्रत्येक गली में श्री गणेश पंडाल बनाकर श्री गणेश उत्सव मनाया जाता है ।
गणेश उत्सव में गणपति के साथ लगेगी वीर सावरकर की तस्वीर, कर्नाटक के हिंदू संगठनों का ऐलान#VeerSavarkar #Karnataka https://t.co/kgjhRy1DIO pic.twitter.com/jfuYOTdLjx
— ZEE HINDUSTAN (@Zee_Hindustan) August 21, 2022
गणेश उत्सव में वीर सावरकर के विषय में जनजागृति करेंगे ! – प्रमोद मुतालिक

श्रीराम सेना के संस्थापक-अध्यक्ष श्री. प्रमोद मुतालिक ने हिन्दू कार्यकर्ताओं को श्री गणेश की मूर्ति के समीप वीर सावरकर का चित्र लगाने का आवाहन किया है । श्रीराम सेना ने इस वर्ष का गणेश उत्सव वीर सावरकर के उत्सव के रुप में मनाने का निर्णय लिया है । इस गणेश उत्सव के समय कर्नाटक में स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के विषय में जनजागृति की जाएगी ।
कर्नाटक के शिक्षामंत्री बी.सी. नागेश ने विद्यालयों में श्री गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी है ।
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !
New FCRA Rules : ‘धार्मिक कृति’ के नाम पर धर्मांतरण करने वालों के विदेशी दान पर केंद्र सरकार का प्रहार
विधान मंडल के वाहन तल में लावारिस स्थिति में १५ से अधिक वाहन पडे हैं ।