स्वातंत्र्यवीर सावरकर के फलक का विरोध करने के प्रकरण में कर्नाटक में भाजपा विधायक तथा भूतपूर्व मंत्री ईश्वरप्पा द्वारा चेतावनी

शिवमोग्गा (कर्नाटक) – यहां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अनेक स्थानों पर स्वातंत्र्यवीर सावरकर के छायाचित्रवाले फ्लेक्स फलक लगाए गए थे । स्थानीय मुसलमानों द्वारा उनका विरोध करते हुए वहां टीपू सुलतान तथा महम्मद अली जिना का छाया चित्र लगाने का प्रयास किया गया । इस कारण यहां विवाद होने से धर्मांधों ने दो हिन्दुओं पर प्राणघातक आक्रमण भी किया । इस प्रकरण में प्रसारमाध्यमों से बात करते हुए भाजपा के स्थानीय विधायक तथा मंत्री ईश्वरप्पा द्वारा यह चेतावनी दी गई है । उन्होंने कहा कि हम जहां चाहे वहां फलक लगाएंगे । यह स्थान (जगह) मुसलमानों के बाप का नहीं है । यदि शांति से रहना है, तो रहें अन्यथा जो देशविरोधी हैं, वे पाकिस्तान चले जाएं ।
ईश्वरप्पा ने आगे कहा कि वर्तमान में यहां की स्थिति नियंत्रण में है; परंतु इस हिंसा के लिए यहां के कांग्रेस के नगरसेवक उत्तरदायी हैं । ‘कांग्रेस राष्ट्रद्रोहियों का समर्थन कर रही है’, मैं सीधे ऐसा बोल सकता हूं । यह हिंसा १०० प्रतिशत षड्यंत्र था । विशेष यह कि २४ घंटे में अपराधी को बंदी बनाया गया ।
Former #Karnataka minister and #BJP MLA KS Eshwarappa brought serious charges against the Congress as he said not only in Karnataka or south India, but Congress is supporting the anti-nationals all across the countryhttps://t.co/Rk5cXBGo6L
— Hindustan Times (@htTweets) August 17, 2022
उडुपी में फलक पर ‘जय हिन्दू राष्ट्र’ लिखने पर कांग्रेस का विरोधउडुपी के ब्रह्मगिरी चौक पर लगाए गए स्वातंत्र्यवीर सावरकर तथा नेताजी सुभाषचंद्र बोस के फ्लेक्स फलक पर ‘जय हिन्दू राष्ट्र’ लिखा गया है । कांग्रेस ने इसका विरोध किया है । ‘यदि यह फलक नहीं निकाला गया, तो बडा आंदोलन करेंगे’, कांग्रेस द्वारा ऐसी चेतावनी दी गई है । कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यह फलक बिना अनुमति के लगाया गया है । प्रत्यक्ष में इस फलक के लिए १८ अगस्त तक महानगरपालिका से विधिवत अनुमति प्राप्त की गई है । (झूठी कांग्रेस ! – संपादक) |
संपादकीय भूमिकायदि यहां ‘जय पाकिस्तान’ अथवा ‘जय इस्लामिस्तान’ लिखा होता, तो कांग्रेस को वह चूक नहीं प्रतीत होता, यह ध्यान में लें ! |
(और इनकी सुनिए…) “हिन्दी तथा उर्दू भारत की भाषाएं हैं, जबकि संस्कृत बाहर से आई है ।” – Congress MP Mohammad Javed
Nagpur Police : यातायात पुलिस को बंदूक रखना अनिवार्य !
(और इनकी सुनिए…) ‘मैं सोनम वांगचुक से ‘थ्री इडियट्स’ चलचित्र से पूर्व मिला ही नहीं था !’ – Amir Khan
Badrinath Temple Arrest : बद्रीनाथ मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में मंदिर के भूतपूर्व अधिकारी बंदी बनाए गए
Karnataka Fake Currency Racket : गिरोह द्वारा भारतीय नकली नोट छापे जाने का प्रकरण उजागर !
Ghaziabad Shahnawaz Murders : छेडछाड का विरोध करनेवाली नाबालिग हिन्दू लडकी को शाहनवाज ने चौथी मंजिल से नीचे फेंका : लडकी की मृत्यु