पत्राचाळ (जहां अनेक लोगों के छोटे छोटे घर समीपवर्ती होते हैं, ऐसा स्थान) आर्थिक घोटाले का प्रकरण

मुंबई – गोरेगाव की पत्राचाळ में आर्थिक घोटाले के प्रकरण में शिवसेना के सांसद संजय राऊत को प्रवर्तन निदेशालय के विशेष न्यायालय ने ४ अगस्त तक बंदी सुनाई है । ‘पत्राचाळ आर्थिक घोटाले के मुख्य सूत्रधार संजय राऊत ही थे’, ऐसा आरोप लगाते हुए प्रवर्तन निदेशालय ने संजय राऊत के लिए ८ दिनों की पुलिस सहायता मांगी थी ।
न्यायालय में संजय राऊत का पक्ष रखने वाले अधिवक्ता अशोक मृंदरगी ने कहा, ‘‘संजय राऊत को राजनीतिक कारणों से बंदी बनाया गया है । इस प्रकरण के प्रमुख आरोपी प्रवीण राऊत को बंदी बनाए जाने के अनेक माह के पश्चात भी इतने दिन कार्यवाही क्यों नहीं की गई ? वर्षा राऊत को मिले पैसे सीधे उनके खाते में जमा हुए हैं । घोटाले से पैसा आया होता, तो अधिकोष उसे न लेता । उन्होंने घर और भूमि खरीदने के लिए दिए पैसे कानूनी मार्ग से कमाए थे । संजय राऊत द्वारा जांच में सहायता न करने का आरोप झूठा है । जांच के लिए बुलाया, तब वे यथाशीघ्र उपस्थित हुए। संजय राऊत के पास आया सभी पैसा वैधानिक मार्ग से आया है ।’’
#RautArrested | MASSIVE: Sanjay Raut sent to ED custody till August 4 in Patra Chawl Land Scam case https://t.co/4QdMLnaAcf
— Republic (@republic) August 1, 2022
प्रवर्तन निदेशालय के अधिवक्ता हितेन वेणेगावकर ने न्यायालय में पक्ष रखते हुए कहा, ‘‘पत्राचाळ आर्थिक घोटाले में संजय राऊत के परिवार का आर्थिक लाभ हुआ है । पत्राचाळ घोटाला प्रकरण में प्रवीण राऊत केवल नाम के लिए थे । प्रत्यक्ष में सभी लेन-देन संजय राऊत ने ही किया है । संजय राऊत ने साक्षीदारों को धमकाया था कि उन्हें छोडा गया, तो वे इस प्रकार के कुछ कार्य कर सकते हैं।’’
एलन मस्क ने भारत में घटती प्रजनन दर पर चिंता व्यक्त की ।
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !