|
(वॉर्डन अर्थात व्यवस्था देखने तथा अनुशासन रखनेवाला अधिकारी)

रतलाम (मध्यप्रदेश) – यहां के प्रशासनीक मेडिकल कॉलेज के छात्रावास में वरिष्ठ विद्यार्थियों द्वारा कनिष्ठ विद्यार्थियों का रैगिंग (उत्पीडन) करने की घटना उजागर हुई है । इसका एक वीडियो सामाजिक माध्यम से प्रसारित हुआ है । इसमें वरिष्ठ विद्यार्थी कनिष्ठ विद्यार्थियों को कान के नीचे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं । बताया जा रहा है कि यह घटना २ दिन पूर्व की है । जब छात्रावास के वॉर्डन डॉ. अनुराग जैन को इस बात की जानकारी मिली, तो उस समय वे वहां पहुंचे, परंतु कुछ विद्यार्थियों ने शराब की बोतलें फेंक कर डॉ. जैन पर ही आक्रमण कर दिया, जिसमें वे कठिनाई से बच पाए । तदुपरांत महाविद्यालय की अनुशासन समिति की ओर से कार्यवाही आरंभ की गई है । इस विषय में महाविद्यालय के व्यवस्थापन द्वारा कोई जानकारी नहीं दी गई ।
#MP ragging horror: Backs against wall, seniors slap students in #RatlamMedicalCollege in shocking #viralvideo https://t.co/wJEjmh89YG
— DNA (@dna) July 31, 2022
इससे पूर्व भी इस महाविद्यालय में रैगिंग की घटनाएं उजागर हुई थीं । इस प्रकरण में कुछ विद्यार्थियों को ७ दिन के लिए निलंबित किया गया था; परंतु उसके पश्चात भी यहां के विद्यार्थियों में अनुशासन नहीं है । अभी हुई घटना से यह ध्यान में आता है ।
संपादकीय भूमिकामेडिकल शिक्षा ग्रहण करनेवाले विद्यार्थी भविष्य में डॉ. बन कर जनता को मेडिकल सेवा देनेवाले हैं; परंतु उन पर कौन से संस्कार हुए हैं । इस घटना से यह ध्यान में आता है । शिक्षा केवल पुस्तकीय नहीं, अपितु संस्कारयुक्त होनी चाहिए । |
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Jharkhand Minor Rape : ३ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म करने वाले पर १ लाख रुपये का दंड (जुर्माना) लगाकर खुला छोडा ।
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !