
कोजिकोड (केरल) – केरल में अन्य राज्यों से अल्पवयीन बालिकाओं की तस्करी करने के प्रकरण में कोजिकोड रेलवे संरक्षक दल ने चर्च के एक पादरी को बंदी बनाया है । आरोपी का नाम जेकब वर्गीस है और वह ‘करुणा चॅरिटेबल ट्रस्ट’ का संचालक भी है । वह स्वतंत्र पेन्टेकोस्ट चर्च से संबंधित है । कोजिकोड रेलवे पुलिस ने लगभग १२ बालिकाओं की तस्करी करने वाले एक बिचौलिये को भी पकडा है । उनके नाम लोकेश कुमार तथा श्यामलाल हैं, वे राजस्थान के नागरिक हैं । इन बालिकाओं को मंगलवार को वडोदरा से ओखा एक्सप्रेस से लाया गया । उन्हें ‘करुणा चॅरिटेबल ट्रस्ट’ के चिकित्सालय में रखा जाना था । वर्तमान में इन बालिकाओं को रेलवे पुलिस की ‘बाल कल्याण समिति’ को सौंपा गया है । बालिकाएं निर्धन परिवार से हैं ।
#Kerala Pastor arrested for alleged #humantrafficking of minor girlshttps://t.co/o1KOphv2ju
— DNA (@dna) July 28, 2022
अन्वेषण में यह भी पता चला कि ‘करुणा चॅरिटेबल ट्रस्ट’ आवश्यक कागदपत्रों (दस्तावेजों) के अभाव में कार्यरत था । आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अलुवा पुलुवाही के चिकित्सालय में बालिकाओं को शिक्षा दिलाने के लिए वे केरल ला रहे थे ।
संपादकीय भूमिकाध्यान रखिए कि ऐसे वृत्त तथाकथित धर्मनिरपेक्ष प्रसारमाध्यम प्रकाशित नहीं करते ! |
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !