दरगाह के अन्य सेवकों को षड्यंत्र की थी जानकारी !
(दरगाह अर्थात मुसलमान की कब्र का स्थान)

उदयपुर (राजस्थान) – अजमेर के मोईनुद्दीन चिश्ती दरगाह का खादिम (सेवक) गौहर चिश्ती को हाल ही में बंदी बनाए जाने के उपरांत उसकी छानबीन की गई । कन्हैयालाल की हत्या के उपरांत गौहर ने हिन्दुओं के संदर्भ में उकसानेवाले वक्तव्य किए जाने का वीडियो प्रसारित होने से उसे बंदी बनाया गया है । उसके द्वारा दी गई जानकारी से यह बात सामने आई है कि अजमेर एवं उदयपुर में हिन्दुओं पर आक्रमण कर दंगे भडकाने का उसका षड्यंत्र था । इसकी जानकारी अन्य खादिमों (सेवक) को थी; परंतु उन्होंने वह पुलिस को नहीं दी, यह भी उजागर हुआ है । (ऐसों पर भी कार्यवाही की जानी चाहिए । इससे ऐसी जानकारी होने पर भी पुलिस को न देनेवालों पर भी धाक निर्माण होगी और आगे ऐसा कहीं होनेवाला होगा, तो उस विषय में वे जानकारी देंगे ! – संपादक)
गौहर चिश्ती ने अजमेर-उदयपुर में दंगों का बनाया था प्लान, जानते हुए भी चुप रहे दरगाह के दूसरे खादिम: रिपोर्ट में दावा- सर कलम करने को उकसाया था#Rajasthan #Ajmer https://t.co/TeKULr0Vht
— ऑपइंडिया (@OpIndia_in) July 19, 2022
गौहर चिश्ती ने १६ जून २०२२ को खादिमों के साथ मोहल्ला बैठक ली थी । इस अवसर पर उसने दंगे करवाने के लिए उकसाया था । इसके साथ ही उसके एक वॉट्सएप गुट भी बनाया था । उसका षड्यंत्र कुछ खादिमों के ध्यान में आने पर उन्होंने अगले दिन होनेवाले मोर्चे में सम्मिलित होना टाला था । इस मोर्चे के उपरांत गौहर चिश्ती उदयपुर गया था । २८ जून को मुहम्मद रियाज एवं मुहम्मद गौस ने कन्हैयालाल की हत्या की । ये दोनों गौहर के संपर्क में थे ।
संपादकीय भूमिका
हिन्दुओं को अजमेर दरगाह के सेवकों की खरी पहचान हो जाने से उन्होंने दरगाह में जाना बंद करना आरंभ कर दिया है । अब इसमें सातत्य रखने की आवश्यकता है ! इसके साथ ही अन्यत्र के हिन्दुओं को भी इसका विचार करना चाहिए !
वर्ष २०२२-२३ में मुंबई के ४ सहस्र ६३ वृक्ष कंक्रीटीकरण (काँक्रिटीकरण) से मुक्त, परंतु अभी भी वे प्रकार निरंतर जारी
काशी, मथुरा तथा संभल के मंदिर-मस्जिद विवाद में सर्वोच्च न्यायालय के मध्यस्थता प्रस्ताव को दोनों पक्षों ने ठुकराया
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर दान चोरी प्रकरण में सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र तथा उत्तर प्रदेश सरकार को नोटिस
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !