पिछले २-३ महिनों में राज्य के ८ मंदिरों में तोडफोड; पर किसी को भी बनाया नहीं बंदी !

डोडा (जम्मू-कश्मीर) – यहां के शिव मंदिर में अज्ञातों द्वारा तोडफोड करने की घटना हुई । इस मंदिर की भगवान शिव की मूर्ति के हाथ – पैर तोडे गए । स्थानीय हिन्दुओं में यह मंदिर ‘छोटा मणी महेश’ के नाम से जाना जाता है । इस प्रकरण में पुलिस में परिवाद प्रविष्ट (शिकायत दर्ज) किया गया है एवं पुलिस पूछताछ कर रही है । यह मंदिर मुख्या सडक से १० किलोमीटर दूर है ।
Jammu: Another temple vandalised in Doda district, idol desecrated; FIR registered https://t.co/4LbeKo4bXg
— Republic (@republic) July 15, 2022
…तो उपराज्यपाल के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे ! – हिन्दू संगठनों की चेतावनी
इस घटना के पश्चात हिन्दुओं के संगठनों ने प्रदर्शन करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा एवं केंद्र सरकार के पुतले जलाए । इन प्रदर्शनकारियों का कहना है कि पिछले २-३ महिनों में जम्मू-कश्मीर में हिन्दुओं के ८ से अधिक मंदिरों में तोडफोड की गई; पर आज तक एक भी आरोपी को पुलिस पकड नहीं पाई । (ऐसे अकार्यक्षम पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करना चाहिए ! – संपादक) इस बात को लेकर हिन्दुओं में आक्रोश है । केंद्र सरकार हमें और अधिक कठोर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य न करे । ऐसी घटनाएं यदि अन्य धर्मियों के श्रद्धास्थानों के संबंध में हुई होतीं, तो तत्काल कार्रवाई की जाती । उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि मंदिरों में तोडफोड करनेवालों को पकडा नहीं जाता, तो हम उपराज्यपाल के निवास के बाहर निदर्शन करेंगे ।
इससे पूर्व ८ अप्रैल को श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर, ५ मई को श्री वासुकी मंदिर और ११ जुलाई को श्रीहनुमान मंदिर में तोडफोड की गई थी । तब भी हिन्दू संगठनों ने आंदोलन किया था । पुलिस ने आरोपी को तुरंत बंदी बनाने का आश्वासन दिया था ।
संपादकीय भूमिका
|
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Dabur : ‘डाबर’ प्रतिष्ठान के पैकेटबंद मौसमी जूस में काला फफूंद मिला ।
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हिन्दु विवाह अधिनियम के अनुसार विवाह को वैध ठहराने के लिए केवल विवाह प्रमाणपत्र होना पर्याप्त नहीं है ।– Gujrat High Court
जम्मू न्यायालय ने पुलिस से अभिलेख की मांग की ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !