जपान कांप उठी

टोकियो (जपान) – जपान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की एक आक्रमणकर्ता ने गोली मारकर हत्त्या की । आबे पश्चिमी जपान के नारा शहर में एक सभा में संबोधित कर रहे थे । उस समय आक्रमणकर्ता ने उनपर पिछेसे २ गोलियां मारी । यह घटना भारतीय समयानुसार ८ जुलाई को सबेरे ८-३० को हुई । आक्रमणकर्ता को पुलिस ने बंदी बनाकर उससे एक बंदुक जप्त की गई है । यह आक्रमणकर्ता जपान के नौदल का पूर्व सैनिक होने का सामने आया है । इस आक्रमण के पश्चात आबे को हृदयविकार का झटका आया । घटना के बाद शीघ्र उन्हें चिकित्सालय में भर्ती किया गया, परन्तु २ घण्टे के बाद उनकी मृत्यु हुई । इस घटना से सम्पूर्ण जपान कांप उठे । आबे आजतक सर्वाधिक समय प्रधानमंत्री पद पर रहे जपान के प्रथम और एकमेव प्रधानमंत्री है । स्वास्थ्य के कारण उन्होंने वर्ष २०२० में जपान के प्रधानमंत्री पद का त्यागपत्र किया था । विश्व के विभिन्न मान्यवरों ने आबे को श्रद्धांजली अर्पित की । इस हत्त्या का कारण अभी स्पष्ट हुआ नहीं ।
भारत को दी थी ५ बार भेट !
अब तक आबे ने भारत को ५ बार भेट की है । भारत की इतनी बार भेट करनेवाले वे जपान के प्रथम प्रधानमंत्री है । प्रधानमंत्री मोदी के साथ उन्होंने वाराणसी में गंगा नदी के तट पर होनेवाली गंगा आरती में भी उपस्थिती थे ।
शिंजो आबे की यादें !जब भारत सरकार ने दिग्गज गायक एसपी बालसुब्रमण्यम के साथ जपान के पूर्व प्रधानमंत्री को पद्मविभूषण देकर सन्मानित किया ! |
मैं शिंजो आबे की मृत्यु से दु:खी ! -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिंजो आबे की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया है ।
उन्होंने ट्वीट करते हुवे कहा, ‘मैं मेरे सबसे अच्छा और प्रेम से भरा मित्र शिंजो आबे की मृत्यु से दु:खी हुआ हुं । वे एक महान वैश्विक नेता एवं एक उल्लेखनीय प्रशासक थे । उन्होंने स्वयं का जीवन जपान और विश्व को अच्छा बनाने के लिए समर्पित किया’ । |
भारत में एक दिवस का राष्ट्रीय शोक
जपान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की मृत्यु पर भारत ने कल, ९ जुलाई को एक दिवस का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है ।
पाक-अधिकृत कश्मीर में आंदोलन करनेवालों पर पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी , १२ लोग मारे गए, ३८ घायल
Oil purchase from Russia : रूस से तेल खरीदने वाले भारत सहित ५ देशों पर अमेरिका लगाएगा १०० प्रतिशत शुल्क
यदि ईरान ने मेरी हत्या की, तो उस पर अभूतपूर्व बमबारी करो ।– Donald Trump
ट्रम्प ने होर्मुज जलडमरूमध्य पर २० प्रतिशत शुल्क वापस लिया
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पुणे के येरवडा पुलिस थाने के निरीक्षक अंजुम बागवान द्वारा हिन्दू-द्वेषी एवं समाज-विरोधी कृत्य ! – Milind Ekbote