‘ब्रह्मास्त्र’ चलचित्र के विज्ञापन में अभिनेता रणवीर कपूर द्वारा मंदिर में जूते पहनने के विषय में निर्माता-निर्देशक अयान मुखर्जी का स्पष्टीकरण

मुंबई – अभिनेता रणवीर कपूर आगामी हिंदी चलचित्र ‘ब्रह्मास्त्र’ के एक विज्ञापन में जूते पहनकर मंदिर में प्रवेश करते हुए दृष्टिगोचर हो रहे हैं । हिंदुओं के काफी विरोध के बाद फिल्म के निर्माता-निर्देशक अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पर स्पष्टीकरण दिया है । उन्होंने कहा कि जूते पहने रणवीर के पात्र को देखकर लोग अप्रसन्न हैं । चलचित्र के निर्माता के रूप में मैं कहना चाहता हूं, हमारे चलचित्र में रणवीर मंदिर में प्रवेश नहीं कर रहे हैं बल्कि दुर्गा पूजा के पंडाल में प्रवेश कर रहे हैं । मेरा अपना परिवार ७५ वर्षों से दुर्गा पूजा का आयोजन कर रहा है । मैं बचपन से इसमें शामिल रहा हूं । मेरे अनुभव में हम पंडाल नहीं, देवी के मंच पर जाने से पहले अपने जूते उतार देते हैं ।’
Ayan Mukherjee's clarification on that shoe controversy….pls don't spread negativity. pic.twitter.com/PEVKuguhI2
— Brahmastra (@Brahmastra100) June 19, 2022
संपादकीय भूमिका
|
LPG Price Hike : घरेलू सिलेंडर २९ रुपये महंगा हुआ ।
Nepal Chinese Cameras : नेपाल ने भारत से लगी सीमा पर लगाए चीनी कैमरे ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : बोरीवली (मुंबई) के नैंसी एस्.टी. बस स्थानक में स्वच्छता की ‘ऐसी की तैसी
Goalpara School Beef Row : आसाम के एक विद्यालय में मुस्लिम विद्यार्थियों द्वारा हिन्दू विद्यार्थियों को गाय का मांस भक्षण कराने का प्रयास
Nagar Nigam Varanasi Decision : वाराणसी में अब मांस एवं मछली उपलब्ध नहीं होंगे !
केरल में ‘इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग’ की प्रथम महिला विधायिका द्वारा दीप प्रज्वलन कर भोजनालय (रेस्टोरेंट) का उद्घाटन करने पर कट्टरपंथियों की आलोचना