
पनवेल (महाराष्ट्र) – तत्त्वनिष्ठा, आज्ञापालन, स्थिरता, नम्रता, अंतर्मुखता, समर्पणभाव से सेवा करना आदि अनेक गुणरत्नों का खजाना, मूलतः तिवरे (तालुका राजापुर, जिलहा रत्नागिरी) एवं वर्तमान में सनातन के देवद आश्रम में निवास कर रहीं सुश्री (कु.) रत्नमाला दळवी ६ मार्च को सनातन के ११८ वें समष्टि संतपद पर विराजमान हुईं । सनातन के देवद स्थित आश्रम में हुए भावसमारोह में सनातन की ६९ वीं संत पू. (श्रीमती) अश्विनी पवार ने यह शुभवार्ता घोषित की । अनेक दिन साधक इस क्षण की उत्कण्ठा से राह देख रहे थे, इसलिए सभी को आनंद हुआ और परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त हुई !
प्रत्येक सेवा दायित्व से संभालनेवालीं सुश्री (कु.) रत्नमाला दळवी का सम्मान पू. (श्रीमती) अश्विनी पवार ने भेंटवस्तु देकर किया । इस भावसमारोह में देवद आश्रम के सद्गुरु, संत एवं साधक उपस्थित थे । इस भावसमारोह में पू. (सुश्री) रत्नमाला दळवीजी के रिश्तेदार ‘ऑनलाइन’ सहभागी हुए थे ।
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
मुंबापुरी में सहस्रों के समष्टि संकल्प से राष्ट्ररक्षा हेतु प्राप्त हुआ आध्यात्मिक बल !
Bangladesh Hindus : पिछले ४ महीनों में १०० हत्याएं, २८ बलात्कार एवं ९५ मंदिरों में तोडफोड
संपादकीय : राष्ट्र के लिए त्याग करें !
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में रामराज्य की स्थापना हेतु की गई सामूहिक प्रार्थना !
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के विद्यालय में ‘लव जिहाद’ विषय पर व्याख्यान