त्रिपुरा उच्च न्यायालय का अगरतला महानगरपालिका को आदेश

अगरतला (त्रिपुरा) – सार्वजनिक स्थान पर खुले में मांस बेचने कर प्रतिबंध लगाएं, ऐसा आदेश त्रिपुरा उच्च न्यायालय ने अगरतला महानगरपालिका को दिया । पशुवधगृहों के संबंध में एक विस्तृत नीति बनाने का आदेश भी न्यायालय ने राज्य सरकार को दिया है ।
खुले में मीट बेचने पर लगाई जाए रोक, त्रिपुरा हाई कोर्ट ने दिए निर्देशhttps://t.co/d0TQFQYGVy#Meat #Ban #PublicPlaces
— Hindustan (@Live_Hindustan) March 1, 2022
१. न्यायालय ने आदेश में कहा कि, अनुज्ञप्ति दिए गए मांस बिक्री स्थान पर स्वच्छता से कोई समझौता न करें । मांस बिक्री और पशुवधगृह का स्थान निश्चित नहीं किया जाता, तब तक महानगरपालिका को उन्हें स्थान उपलब्ध कराना चाहिए । इस आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए ।
२. न्यायालय ने स्वच्छता के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भी आदेश दिया है । प्रदूषित पानी नदियों में नहीं जाएगा, इसके लिए नालों के पानी को साफ करने का प्रकल्प चालू करने का न्यायालय ने कहा है ।
३. महापालिका के आयुक्त डॉ. शैलेश कुमार यादव ने न्यायालय को बताया कि, २१ फरवरी को ही पशुवधगृह बनाने के लिए निविदा निकाली गई है । आने वाले १८ माह में पशुवधगृह बनाए जाएंगे । १३९ लोगों को मांस बेचने के लिए अनुज्ञप्ति दी गई है ।
Church of Scotland Trust : फोर्ट (मुंबई) स्थित शासकीय भूमि के प्रकरण में जिलाधिकारी द्वारा चर्च को बकाया धन की वसूली की सूचना (नोटिस) !
तुर्भे रेलस्थानक के पास के पदपथों के नवीनीकरण का काम आरम्भ हुआ ।
२ राज्यों से गोहत्याएं एवं लव जिहाद की ३ घटनाएं सामने आईं ।
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान की चोरी के उपरांत अब मंदिर के सरकारीकरण की संभावना
भारत-बांग्लादेश सीमा पर घुसपैठियों को लौटाते समय बांग्लादेश की ओर से भीषण विरोध
इस्लाम स्वीकार करने पर स्वयं ही ‘पिछडा वर्ग मुसलमान’ का दर्जा नहीं मिल सकता ! – Madras High Court