हिन्दू पति पर ससुर और संबंधियों ने धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का अपराध किया !
|

चित्रदुर्ग (कर्नाटक) – मारप्पा नाम के एक हिन्दू युवक ने अपने ससुर और अन्य संबंधियों के विरोध में होसदुर्गा थाने में आरोप प्रविष्ट किया है । उसने आरोप लगाया है, कि उसके ससुर और संबंधियों ने पत्नी के मायके में आकर उसके बच्चे व पत्नी से मिलने का विरोध किया । ईसाई धर्म स्वीकारने पर ही उसे मिलने दिया जाएगा । उसने ससुर वसंत कुमार, संबंधी रामचंद्रप्पा, सुधाकर, मंजूनाथ और संकप्पा के विरुद्ध ऐसा आरोप प्रविष्ट कराया है । (ध्यान दें, कि धर्म परिवर्तित ईसाई, अपना हिन्दू नाम रख कर हिन्दुओं की आंखों में धूल झोंकते हैं ! – संपादक)
Karnataka: Man files complaint against in-laws for forcing him to convert to Christianityhttps://t.co/X0w62jVZ5B
— OpIndia.com (@OpIndia_com) January 26, 2022
मारप्पा ने अपने आरोप में कहा, “६ जुलाई २०२० को विवाह के समय, मेरी पत्नी के संबंधियों ने मुझे पवित्र जल में डुबकी लगाने के लिए बाध्य किया । तदुपरांत, उन्होंने घोषणा की, ‘मैं एक ईसाई बन गया ।’ इसके उपरांत उन्होंने कहा, हमें हिन्दू देवी-देवताओं के चित्रों को फाड देना चाहिए तथा उनकी पूजा नहीं करनी चाहिए । यदि मैं उनकी पूजा करता हूं, तो मैं नरक में जाऊंगा ।” मारप्पा ने पुलिस से उसकी पत्नी और बच्चे को सुरक्षित घर में वापस लाने की अनुमति देने की मांग की है ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court