‘‘वैसे गुरु शिष्यों को आनंद देते हैं । २८ अक्टूबर को कु. दीपाली मतकरजी एवं ३० अक्टूबर को श्रीमती योया वालेजी ने संतपद पर विराजमान होकर मुझे शब्दातीत आनंद दिया है !’ – (परात्पर गुरु) डॉ. आठवले (३०.१०.२०२१)

पू. (श्रीमती) योया वाले की बेटी कु. अनास्तासिया वाले को व्यष्टि ६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर प्राप्त !

रामनाथी – स्पिरिच्युअल साइन्स रिसर्च फाउंडेशन के (एसएसआरएफ के) फ्रांस की परंतु गत कुछ वर्षाें से रामनाथी के सनातन आश्रम में निवास कर रही साधिका श्रीमती योया सिरियाक वाले (आयु ४१ वर्ष) के समष्टि संतपद पर विराजमान होने की आनंदवार्ता ३० अक्टूबर को विदेशी साधकों के सत्संग में दी गई । इस अवसर पर पू. वालेजी की बेटी कु. अनास्तासिया वाले (आयु १७ वर्ष) का व्यष्टि ६१ प्रतिशत आध्यात्मिक स्तर घोषित किया गया । पू. (श्रीमती) योया वालेजी का सम्मान उनके संत भाई पू. देयान ग्लेश्चिचजी ने किया एवं कु. अनास्तासिया वाले का सत्कार उसके मामा, अर्थात पू. देयान ग्लेश्चिचजी ने ही किया । संत भाई ने अपनी संत बहन का सम्मान एवं संत मामा द्वारा ६१ प्रतिशत स्तर प्राप्त भांजी के सत्कार करने की यह दुर्लभ घटना है !
परात्पर गुरु डॉ. आठवलेजी अवतारी पुरुष हैं ! – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
सात्त्विकता एवं संगठन ही राष्ट्र के उत्कर्ष की चाबी – जगद्गुरु श्री रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
Dhaka Hindu Protest : ढाका में हिन्दुओं ने निकाला विशाल मशाल जुलूस !
छोटे बच्चों को गोमांस देने का परामर्श का प्रकरण !