
आगरतला (त्रिपुरा) – त्रिपुरा राज्य के सिपहिजाला जनपद के कमलानगर गांव में भीड ने एक संदिग्ध पशुतस्कर से मारपीट की, जिसमें उसकी मृत्यु हुई । यह पशुतस्कर बांग्लादेश का निवासी था, ऐसा बताया जा रहा है । यह जनपद बांग्लादेश की सीमा से सटा हुआ है ।
५ नवंबर की ररात को ३ पशुतस्करों ने सीमा पार कर बांग्लादेश से भारत में घुसपैठ की । (इतनी सहजता से घुसपैठ करना संभव होता हो, तो यह देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए बडा संकट है । सरकार को इसका तत्काल समाधान निकालना चाहिए ! – संपादक) ये तीनों पशु तस्कर यहां के लिटन पॉल के घर के बाहर स्थित गाय की चोरी कर रहे थे । तब कुछ लोग जग गए और उन्होंने इन तस्करों को पकडने का प्रयास किया । उन तीनों में से २ लोग भाग जाने में सफल रहे, तो लोगों ने एक को पकडकर उससे मारपीट की, उसमें उसकी मृत्यु हुई । पुलिस ने उससे बांग्लादेशी मुद्रा और चलितभाष संच जब्त किया है ।
Suhail Arrested : श्रीराम मंदिर को बम से उडाने का षड्यंत्र रचने वाले सुहेल को कर्नाटक से बंदी बनाया गया
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
( और इनकी सुने …) ‘क्या सरकार अब भा.ज.पा. की ही भूमिका अपना रही है ?’ – Udhayanidhi Stalin
देवस्थान भूमि के संदर्भ में सरकारी देवस्थान समिति की पहली बैठक संपन्न हुई !
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो ! – पू. किशोरशास्त्री दवे
India UAE BrahMos Deal : संयुक्त अरब अमीरात भारत से ‘ब्राह्मोस’ क्षेपणास्त्र क्रय पर कर रहा है चर्चा !