यू.एस. कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस का प्रतिवेदन !
|

वाशिंगटन (यू.एस.ए.) – यू.एस. कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस (सी.आर.सी.) के एक प्रतिवेदन के अनुसार, विश्व के सबसे सक्रिय आतंकवादी संगठनों में से १२ पाकिस्तान में हैं । इन १२ संगठनों में से ५ ने भारत को लक्ष्य किया है । इनमें से कुछ संगठन १९८० से पाकिस्तान में सक्रिय हैं, ऐसा भी इस प्रतिवेदन में बताया है ।
Pakistan home to 12 foreign terrorist organisations: CRS report https://t.co/D6x9UmLtiz
— The Times Of India (@timesofindia) September 28, 2021
इस प्रतिवेदन के अनुसार
१. लश्कर-ए-तैयबा की स्थापना १९८० में, पाकिस्तान में हुई थी । २००१ में, इस समूह को वैश्विक आतंकवादी संगठन के रूप में जाना जाने लगा । वर्ष २००८ में, इसी आतंकी संगठन ने मुंबई में आतंकी आक्रमण को संचालित किया था । समूह ने इसके अतिरिक्त भी अनेक आतंकवादी कृत्यों को किया है ।
२. जैश-ए-मोहम्मद का गठन वर्ष २००२ में हुआ था । इस समूह की स्थापना आतंकवादी मसूद अजहर ने की थी । जैश-ए-मोहम्मद ने भारत में अनेक आतंकी घटनाओं को करवाया है ।
३. हिजबुल मुजाहिदीन की स्थापना १९८९ में एक राजनीतिक दल के रूप में हुई थी ; तथापि इस संगठन द्वारा अनेक आतंकवादी आक्रमण किए गए हैं । वर्ष २०१७ में, इस आतंकी संगठन को ‘ग्लोबल टेररिस्ट ऑर्गेनाइजेशन’ के नाम से पहचाना जाने लगा ।
४. हरकत-उल-जिहाद-ए-इस्लामी की स्थापना १९८० में हुई थी । यह संगठन, सोवियत सेना के विरोध में बनाया गया था एवं वर्ष २०१० तक यह एक ‘वैश्विक आतंकवादी संगठन’ बन चुका था । सूत्रों के अनुसार, समूह ने १९८९ से भारत में विभिन्न आतंकवादी आक्रमण करवाएं हैं ।
Panchkula Bomb Threat : पंचकुला (हरियाणा) महापौर कार्यालय सहित हरियाणा तथा दिल्ली के मंदिरों को बम से उडाने की धमकी ।
अमेरिकी संसद में ईरान के विरुद्ध युद्ध रोकने का प्रस्ताव पारित
India-Nepal Border Dispute : नेपाल के साथ सीमा विवाद में किसी तीसरे पक्ष की आवश्यकता नहीं – भारत
बांग्लादेश के विरोध के कारण घुसपैठियों को सीमा पार वापस भेजना हुआ कठिन ।
Trump Tariff : ट्रम्प भारत सहित अनेक देशों पर १२.५ प्रतिशत अतिरिक्त आयात शुल्क लगाएंगे
Japan Illegal Mosque : जापान में पाकिस्तान द्वारा निर्मित अवैध मस्जिद को ध्वस्त किया जाएगा !