
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – यहां के अधिवक्ता दीपक तिवारी प्रत्येक रविवार को हिन्दुत्वनिष्ठों की बैठक का आयोजन करते हैं । गत दो बैठकों से इसमें हिन्दू जनजागृति समिति को भी निमंत्रित किया जाता है । इस बैठक में समिति की ओर से श्री. प्रशांत वैती और श्री. सीमित सरमळकर ने बताया कि केरल के मंदिरों पर हो रहे आक्रमण तथा इसे रोकने के लिए सभी हिन्दू कृति के स्तर पर क्या प्रयास कर सकते हैं । इस बैठक में उपस्थित सभी हिन्दुत्वनिष्ठों ने मंदिरों की समस्याओं पर अपने विचार व्यक्त किए तथा मंदिर संगठन हेतु सभी ने न्यूनतम पांच मंदिर से जुडे हुए हिन्दुओं को संगठित करने का निश्चित किया । अधिवक्ता दीपक तिवारी ने बताया कि अब से प्रति रविवार की बैठक में धर्मशिक्षा का एक सत्र रहेगा, जिससे सभी को धर्मशिक्षा मिलेगी ।
वाराणसी (उत्तर प्रदेश) – सीतापुर तथा लखनऊ के आजाद हिन्द भगत संगठन द्वारा आयोजित बैठक में हिन्दू जनजागृति समिति को भी आमंत्रित किया गया । समिति द्वारा आजाद हिन्द भगत संगठन को हिन्दू राष्ट्र-स्थापना के कार्य के लिए सीतापुर और लखनऊ में सक्रिय होने हेतु आवाहन किए जाने पर सभी ने कहा कि ‘यह हमारा कर्तव्य है और हम इसे पूर्ण करेंगे ।’
‘दारुल उलूम देवबंद’ आतंकियों का केंद्र होने से उसे ध्वस्त कीजिए – हिन्दू रक्षा दल की मांग
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय का नाम ‘वाग्देवी भोजपाल विश्वविद्यालय’ होगा!
गुणवत्ता एवं अन्नसुरक्षा के विषय में ‘गोकुल’ संघ की ओर से कभी भी समझौता नहीं किया गया है ।
Hindu Kesari : प्रबल प्रताप सिंह जुदेव प्रतिष्ठित ‘हिन्दू केसरी’ पुरस्कार से सम्मानित।
कच्छ (गुजरात) में साधारण कारणवश मुसलमानों द्वारा ग्राम के हिन्दुओं पर आक्रमण !
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के चरणों में कोटि-कोटि प्रणाम !