|
|

तिरुवनंतपुरम् – यहां के साइरो मलबार चर्च ने ५ अथवा उससे अधिक संतानोंवाले ईसाई दंपतियों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है । इस संदर्भ में चर्च का एक भीतपत्र सामने आया है, जिसमें चौथी संतान से लेकर उसके अगले सभी संतानों को प्रतिमाह १ सहस्र १५०० रुपए की छात्रवृत्ति देने की बात बताई गई है । साथही यह भी है कि चर्च द्वारा संचालित सेंट जोसेफ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की ओर से यह छात्रवृत्ति दी जाएगी तथा चर्च द्वारा संचालित चिकित्सालय की ओर से निःशुल्क चिकित्सा सुविधा भी दी जानेवाली है । इसके साथ ही कोई ईसाई महिला चौथी बार अथवा उससे अधिक बार गर्भवती हुई, तो प्रत्येक बार उसके प्रसव का सभी खर्चा चर्च ही उठाएगा । इस योजना के प्रथम स्तर के रूप में केरल के मीनीचिल एवं कोट्टायम क्षेत्रों के लिए इस योजना को कार्यान्वित की जाने की बात सामने आई है । साइरो मलबार चर्च के बिशप जोसेफ कुट्टियांकल ने इस योजना की घोषणा की है तथा उन्होंने कहा कि ईसाई समुदाय की जनसंख्या न्यून होने के कारण इस सुविधा की घोषणा की गई है । (२८.७.२०२१)
सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. जयंत आठवलेजी के ओजस्वी विचार
कोटि कोटि प्रणाम !
सनातन धर्म के मूर्तिमान स्वरूप सच्चिदानंद परब्रह्म डॉ. आठवलेजी के श्री चरणों में कोटि-कोटि वंदन !
संपादकीय : गुरुभ्यो नमः ।
प.पू. भक्तराज महाराजजी द्वारा अपने शिष्य डॉ. आठवलेजी के प्रति व्यक्त गौरवोद्गार !
इरोड (तमिलनाडु) में ‘महासुदर्शन याग’ एवं ‘आयुष्य होम’ भावपूर्ण वातावरण में संपन्न !