श्री गणेश, शिव और पार्वती की मूर्तियों को तोडा !
|

(नोट: यह चित्र किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि जानकारी के लिए प्रकाशित कर रहे हैं।)
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – पाक के पंजाब प्रांत के भोंग शहर में धर्मांधों ने गणपति मंदिर की तोड़फोड़ की । मंदिर की श्री गणेश, शिव और पार्वती की मूर्ति, साथ ही झूमर और सजावट का कांच का सामान इन धर्मांधों ने तोड़ दिया । इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ है । इसमें बडी संख्या में धर्मांध दिखाई दे रहे हैं । इस घटना पर अभीतक किसी के भी ऊपर कार्यवाही नहीं की गई है; लेकिन मंदिर के पास पुलिस बल तैनात किया गया है । पाक के प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस घटना पर ध्यान देकर मंदिर में की गई तोड़फोड़ के मामले में दोषियों पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है । यहां के उपायुक्त डॉ. खुरम शहजाद ने मंदिर में जाकर निरीक्षण किया ।
पुलिस की ओर से अनदेखी !
स्थानीय हिन्दुओं ने पुलिस को शिकायत करने का प्रयास करने पर अनदेखी की । इस कारण हिन्दुओं ने सीधे उच्चतम न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के पास आरोपियों पर कार्यवाही करने की मांग की, ऐसी जानकारी पाक के हिन्दू परिषद के अध्यक्ष डॉ. रमेश वंकावणी ने दी ।
मुंबई पर २६/११ का आतंकवादी आक्रमण कांग्रेस और आई.एस.आई. (ISI) ने मिलकर कराया था ! – R.V.S. Mani
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan
Bangladesh Temple Attack : बांग्लादेश के प्राचीन श्री कालीमाता मंदिर पर धर्मांध मुसलमानों का आक्रमण ।
Tuljapur Temple Land Scam : मंदिर की भूमि वापस दिलाने एवं करोडों श्रद्धालुओं की आस्था की रक्षा के लिए हम अंत तक संघर्ष करेंगे ! – अधिवक्ता (पू.) सुरेश कुलकर्णी
आंध्रप्रदेश – उपद्रवी व्यक्ति ने शिवलिंग के सामने के दीप से सिगरेट जलाई।