पुलिस अधिकारी अरोरा के अनुसार अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा कर्तव्य निभाते हुए साधना करने पर भारत में रामराज्य आने में सहायता होगी ।

चंडीगढ – संत मीराबाई के समान कृष्णभक्ति में जीवन व्यतीत करने के लिए हरियाणा की वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी भारती अरोरा ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन दिया है । अरोरा को उनका बचा जीवन धार्मिक कार्य में व्यतीत करना है । इसलिए यह निर्णय लिया है । हरियाणा ‘कैडर’ की भारतीय पुलिस सेवा की (आई.पी.एस.) अधिकारी अरोरा के आवेदन पर अभी तक शासन ने कोई निर्णय नहीं लिया है ।
Haryana IPS officer Bharti Arora seeks premature retirement to devote the rest of her life to Bhagwan Shri Krishnahttps://t.co/EaSqwzZ5lF
— OpIndia.com (@OpIndia_com) July 29, 2021
१. हरियाणा रेलवे पुलिस में अधीक्षक रहते हुए उन्होंने समझौता बम विस्फोट मामले की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी । उनका कार्यकाल वर्ष २०३१ में पूर्ण होना था; लेकिन उन्होंने १० वर्ष पहले ही स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने का निर्णय लिया है । इसके लिए आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है ।
२. इस संबंध में उन्होंने २४ जुलाई के दिन पुलिस महासंचालक को पत्र लिखा है । उनके अनुसार पुलिस सेवा उनके लिए अभिमान की बात रही है; परंतु उनको इसके आगे अपना जीवन धार्मिक रीति से चलाना है । उनको चैतन्य महाप्रभु, संत कबीर और संत मीराबाई के समान भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करनी है । (पुलिस बल में ऐसे अधिकारी या कर्मचारी मिलना, यह दुर्लभ से दुर्लभ बात होगी ! – संपादक)
३. अरोरा का विवाह हरियाणा कैडर के आई.पी.एस. विकास अरोरा से हुआ है । ५० वर्षीय अरोरा हरियाणा की पहली पुलिस अधिकारी हैं, उन्होंने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया है । अभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने का प्रयास कर रहे हैं । (हिंदुओं को धर्म शिक्षा न होने से यदि कोई व्यक्ति धार्मिक कार्य के लिए स्वेच्छा से सेवानिवृत्ति ले रहा है, तो उसे समझाने का प्रयास किया जाता है, यह ध्यान दें ! इसके विपरीत जैन पंथ में बचपन मेंं ही बच्चे करोडों रुपयों की अपने परिजनों की संपत्ति त्याग कर संन्यासी बनते हैं तो उनका जुलूस निकाला जाता है; आनंदोत्सव मनाया जाता है । – संपादक)
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला
कांदिवली (मुंबई) में युवक ने की अल्पायु लडकी की हत्या
(और इनकी सुनिए…) ‘कुंकुम इस्लामी देशों से आता है, तो क्या फिर हिन्दु तिलक लगाना बंद कर देंगे ?’ – Priyank Kharge
Ram Mandir Donation Theft : श्रीराम मंदिर में दान चोरी की ७० घटनाएं सीसीटीवी में कैद !
Muzaffarpur Love Jihad : बिहार – मोहम्मद अरमान ने स्वयं के सैनिक होने का झूठ बोलकर हिन्दू युवती को प्रेमजाल में फंसाया ।