भाजपा की ओर से विरोध !
|

चेन्नई (तमिलनाडू) – तमिलनाडू की नवनिर्वाचित द्रमुक पार्टी की सरकार ने १०० दिनों में राज्य के मंदिरों में २०० गैर ब्राम्हण पुजारियों की नियुक्ति करने की घोषणा की है । साथ ही १०० दिनों में ‘शैव अर्चक’ (पुजारी) अभ्यासक्रम चालू किया जाएगा । यह अभ्यासक्रम पूर्ण करने के बाद कोई भी पुजारी हो सकता है । ये नियुक्तियां ‘तमिलनाडु हिंदू रिलीजियस एंड चैरिटेबल एंडोमेंट डिपार्टमेंट’ के (हिंदू धार्मिक और धर्मादाय संपत्ति विभाग के) अन्तर्गत आने वाले ३६ सहस्र मंदिरों पर होने वाली हैं । जल्द ही ७० से १०० पुजारियों की पहली सूची जारी की जाएगी । इन नियुक्तियों का भाजपा ने विरोध करते हुए कहा कि, द्रमुक का स्तंभ ही हिंदू विरोध की मूल विचारधारा पर है । सरकार किसी भी मस्जिद या चर्च पर भी नियंत्रण करेगी क्या ?
Minister says pujas will be offered in Tamil in HR&CE temples, hints at appointments of non-brahmin priests https://t.co/2toc0SpyS0
— TOI Cities (@TOICitiesNews) June 8, 2021
१. राज्य के भाजपा उपाध्यक्ष के.टी. राघवन के अनुसार, मंत्र तमिल भाषा में बोले जाएं, ऐसी सरकार की इच्छा है; लेकिन यह कैसे संभव है ? द्रमुक राजकीय लाभ के लिए हिंदुओं में मतभेद निर्माण कर रही है ।
२. द्रमुक महिला मोर्चे की सचिव और सांसद कनिमोली ने ‘स्वयं को हिंदुओं का रक्षक कहने वाली भाजपा , हिंदुओं के एक वर्ग के साथ ही क्यों खडी है ?’, ऐसा प्रश्न पूछा । (नास्तिकतावादी द्रमुक हमेशा ही हिंदू विरोधी भूमिका क्यों लेती है ?, इसका उत्तर कनिमोली देंगी क्या ? – संपादक)
३. मद्रास विद्यापीठ के प्रा. मणिवन्नन ने कहा कि, गैर ब्राम्हण पुजारियों की लड़ाई पुरानी है । वर्ष १९७० में पेरियार ने यह सूत्र रखे थे, तब द्रमुक सरकार ने नियुक्ति का आदेश दिया । वर्ष १९७२ में उच्चतम न्यायालय ने आदेश को स्थगिति दी । वर्ष १९८२ में तत्कालीन मुख्यमंत्री एम.जी. राजचंद्रन ने आयोग स्थापित किया था । आयोग ने, सभी जाति के व्यक्तियों को प्रशिक्षण देने के बाद पुजारी के रुप में नियुक्ति करें, ऐसा आदेश दिया था ।
आषाढी वारी में श्रद्धालुओं को असुविधा नहीं होगी, इसकी चिंता करें – देवेंद्र फडणवीस, मुख्यमंत्री
‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की पाठ्यपुस्तक में मराठा साम्राज्य का इतिहास पुनः सम्मिलित करने के लिए केंद्र सरकार से विचार विमर्श निरंतर हो रहा – दादा भुसे, स्कूली शिक्षा मंत्री आवश्यक सामग्री केंद्र शासन को प्रस्तुत ।
NCERT Introduces Emergency : ‘एन.सी.ई.आर.टी.’ की कक्षा ९वीं की पुस्तक में आपातकाल (इमरजेंन्सी) की जानकारी समाहित
‘लव जिहाद’ के अंतर्राष्ट्रीय षड्यंत्र के प्रकरण में १४ लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र प्रस्तुत !
धर्म छिपाकर विवाह करने से भले ही वह अवैध ठहरा, फिर भी पीडिता को गुजारा भत्ता (पोटगी) पाने का अधिकार ! – Madhya Pradesh High Court
देवता, भारतमाता तथा राजनीतिक बलिदानी के नाम पर शपथ नहीं ली जा सकती । – Kerala High Court