देशी बम का खुलकर उपयोग * ३६ लोग गिरफ्तार * धारा १४४ लागू
- क्या बंगाल में कानून और सुव्यवस्था का अस्तित्व है ?
- गत ३ दिनों से धर्मांध एक ही क्षेत्र में हिंसाचार कर रहे हैं, तब भी क्या तृणमूल कांग्रेस की सरकार सो रही है ? ऐसा कहना अनुचित नहीं होगा कि हिंसाचार करनेवाले धर्मांध होने के कारण धर्मांधप्रेमी तृणमूल कांग्रेस उस ओर जानबूझकर अनदेखी कर रही है !

हुगली (बंगाल) – यहां के तेलिनीपाडा क्षेत्र में धर्मांधों ने १०, ११ और १२ मई इस प्रकार निरंतर तीन दिनों तक हिंसाचार किया । इस प्रकरण में पुलिस ने ३६ लोगों को बंदी बनाया है तथा यहां धारा १४४ लागू कर दी गई है । बताया जा रहा है कि, कोरोना के संबंध में यहां हुए विवाद से यह हिंसाचार हुआ है ।
इससे पूर्व धर्मांधों ने यहां के उर्दू बाजार क्षेत्र में भी हिंसाचार किया था । इसके पश्चात अनेक क्षेत्रों में हिंसाचार हुआ । इस समय देशी बम का खुलकर प्रयोग किया गया तथा बडी मात्रा में आगजनी भी की गई । वर्तमान में यहां बडी मात्रा में पुलिस का बंदोबस्त रखा गया है । इस घटना के पश्चात मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने संबंधितों पर कार्यवाही करने का आदेश दिया है ।
१. इस हिंसाचार के उपरांत यहां के भाजपा के सांसद लॉकेट चैटर्जी भद्रेश्वर क्षेत्र में गए थे, तब पुलिस उनसे चर्चा करने के लिए पुलिस थाने में ले गई तथा तत्पश्चात उन्हें कोलकाता भेज दिया गया । (एक सांसद के साथ ऐसा वर्तन करनेवाली पुलिस जनता के साथ कैसा व्यवहार करती होगी ? – संपादक)
२. हिंसाचार के संबंध में चैटर्जी बोले कि, तृणमूल कांग्रेस ने एक विशेष धर्म के लोगों को कोरोना के संबंध में छूट दी हुई है । इन लोगों ने निरपराध लोगों के घर और दुकान में घुसकर लूटमार की तथा उनपर आक्रमण किया । (१५.०५.२०२०)
Drone Targets IsraeliPM Home : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी निवास पर ड्रोन से आक्रमण, प्राणहानि नहीं !
Boycott Bangladesh Campaign : बंगाल के हिंदुओं द्वारा बांग्लादेशी वस्तुओं पर बहिष्कार की मुहिम शुरू !
Thief Returns Stolen Idols : मंदिर से चुराई मूर्ति गुपचुप लौटा कर चोर ने मांगी क्षमा !
Expel Shyam Manav : श्याम मानव समेत महाराष्ट्र अंनिस के लोगों को जादूटोना विरोधी कानून की सरकारी समिति से तुरंत हटाया जाए और समिति को भी भंग किया जाए!
Ranchi Meat Kali Temple : रांची (झारखंड) : नवरात्र की पूर्व संध्या पर काली मंदिर के सामने प्रतिबंधित मांस का एक बोरा मिला !
Shivling In Drain : कांगडा (हिमाचल प्रदेश) स्थित मंदिर में घुसा और शिवलिंग तोड़कर नाले में फेंका !