पाकिस्तान की सरकारी समाचार वाहिनियों ने रॉय के बयान को किया ट्वीट !
- क्या ऐसा बयान देते समय उनके पास इसके ठोस प्रमाण थे ? आज देश में कोरोना संकट २३ राज्यों में फैलने का कारण तबलीगी जमात है, यह केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकडों के साथ बताया है । क्या रॉय को नहीं पता कि जमात के लोग जांच कराने के लिए स्वेच्छा से आगे नहीं आते; इसलिए उनसे दूसरों के लिए कोरोनाग्रस्त होने का धोखा उत्पन्न हो गया है ? क्या वे नहीं जानतीं कि जमात के जो लोग चिकित्सालय में भरती हैं, वे डॉक्टरों पर थूकते हैं, परिचारिकाओं के साथ अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते हैं, मस्जिदों में छिपे तबलीगी पुलिस पर आक्रमण करते हैं ?
नई देहली – कोरोना का सामना करते समय उसका उपयोग मुसलमानों का संहार करने की दृष्टि से केंद्र सरकार रणनीति बना रही है । नाजियों ने जिस प्रकार ज्यू लोगों के संहार की रणनीति बनाई थी, आज उसी का स्मरण हो रहा है, यह आलोचना तथाकथित सामाजिक कार्यकर्त्री और लेखिका अरुन्धती रॉय ने की है । यह उन्होंने, जर्मनी की समाचार वाहिनी डॉचे वेले को दी भेंटवार्ता में कहा है । पाकिस्तान की सरकारी समाचार वाहिनी ने रॉय के इस कथन को ट्वीट किया है । (इससे पता चलता है कि रॉय किसकी भाषा बोल रही हैं ! – संपादक)
रॉय ने कहा, १. मुसलमानों के विषय में घृणा उत्पन्न की जा रही है । २. कोरोना के बहाने सरकार युवा विद्यार्थियों को बंदी बना रही है । अधिवक्ताओं, वरिष्ठ संपादकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विचारकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है । कुछ लोगों को तो कारागार भी भेज दिया गया है । (रॉय को इसके उदाहरण भी देने चाहिए; परंतु वे जिस सहजता से भारत और सरकार के विरुद्ध बयान दे रही हैं, उससे पता चलता है कि वे जनता की आंखों में धूल झोंकने में बहुत चतुर हैं ! – संपादक) (२१.४.२०२०)
Drone Targets IsraeliPM Home : इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के निजी निवास पर ड्रोन से आक्रमण, प्राणहानि नहीं !
Boycott Bangladesh Campaign : बंगाल के हिंदुओं द्वारा बांग्लादेशी वस्तुओं पर बहिष्कार की मुहिम शुरू !
Thief Returns Stolen Idols : मंदिर से चुराई मूर्ति गुपचुप लौटा कर चोर ने मांगी क्षमा !
Expel Shyam Manav : श्याम मानव समेत महाराष्ट्र अंनिस के लोगों को जादूटोना विरोधी कानून की सरकारी समिति से तुरंत हटाया जाए और समिति को भी भंग किया जाए!
Ranchi Meat Kali Temple : रांची (झारखंड) : नवरात्र की पूर्व संध्या पर काली मंदिर के सामने प्रतिबंधित मांस का एक बोरा मिला !
Shivling In Drain : कांगडा (हिमाचल प्रदेश) स्थित मंदिर में घुसा और शिवलिंग तोड़कर नाले में फेंका !