
अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीराम मंदिर के दान चोरी प्रकरण पर भाजपा के पूर्व सांसद विनय कटियार ने कहा कि, इस प्रकरण में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय तथा पदाधिकारी गोपाल राव के नाम सामने आए हैं तथा जांच के आधार पर चंपत राय को आगामी समय में कारागार भी जाना पड सकता है । इस संदर्भ में मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हूं एवं सब कुछ कुशल होगा । इस प्रकरण में अभी ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचना शीघ्रता होगी, जो कुछ भी होगा वह उचित ही होगा । विशेष अन्वेषण दल एक ही दिन में अन्वेषण पूर्ण नहीं करता , उसके लिए २-३ दिन अथवा उससे अधिक समय लग सकता है ।
कटियार ने आगे कहा कि, गोपाल राव एक निरुपयोगी मनुष्य है । उसका न्यास से कोई प्रयोजन नहीं था, वह कुछ भी नहीं करता था । उसे यहां किसने नियुक्त करके भेजा पता नहीं । हम कभी श्रीराम मंदिर नहीं गए थे ; परंतु एक दिन हम सहज ही भ्रमण करते हुए चले गए । विचार किया कि, अनेक दिन व्यतीत हो गए हैं, प्रभु श्रीराम का दर्शन कर लें । तब गोपाल राव ने मुझसे कहा, ‘ आप किसकी अनुमति से आए हैं ? ’ इस पर मैंने तीव्र अप्रसन्नता व्यक्त की थी ।
Ram Temple Theft : नोटों के बंडल चुराकर मोजों में छिपाते हुए ५ कर्मचारी दिखाई दिए !
जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसे कठोर दंड मिलना ही चाहिए !
कर्नाटक सरकार मंदिरों की भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए सर्वेक्षण करेगी – Deputy CM Dr. G. Parameshwara
भ्रष्ट आचरण की ओर आंखें मूंदना चंपत राय का अपराध है ! – VHP
Ram Mandir Donation Theft : चंपत राय, अनिल मिश्रा एवं गोपाल राव के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट कराने के लिए अयोध्या के अधिवक्ताओं का आंदोलन l
Sabarimala Gold Probe : शबरीमला सोना प्रकरण में ‘त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड’ के पूर्व अध्यक्ष के विरुद्ध मिले प्रमाण !