पंजाब तथा दिल्ली से ४ खालिस्तानी आतंकवादियों को बंदी बनाया
पाकिस्तान से हथियार प्राप्त हुए थे

नई दिल्ली — दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने पाकिस्तान की गुप्तचर संस्था (आई.एस.आई. — इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस) के निर्देश पर दिल्ली-एनसीआर (नेशनल कैपिटल रीजन — राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में आतंकवादी आक्रमण करने का षडयंत्र रचने वाले ४ खालिस्तानी आतंकवादियों को बंदी बनाया । इनमें से ३ को पंजाब से तथा १ को दिल्ली से बंदी बनाया । ये सभी आई.एस.आई. के हैंडलर शहजाद भट्टी (भारत में आतंकवादी कार्यवाही करने के लिए नियंत्रण तथा संचालन करने वाले लोग ) के सीधे संपर्क में थे तथा उसी के निर्देशानुसार कार्य कर रहे थे । इनके पास से २ विदेशी पिस्तौल, ९ जीवित कारतूस तथा ५ मोबाइल फोन जब्त किए गए ।
Terror plot in Delhi foiled as police arrest 4 Khalistani terrorists in Punjab & Delhi with Pakistani weapons.
It’s proven time & again: terrorism in India won't end until the root cause is dealt with. When will India take decisive action against Pakistan?#NationalSecurity pic.twitter.com/jWtLv4AC8j
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 2, 2026
१. अमृतसर के मजीठा रोड क्षेत्र से शुभदीप सिंह उर्फ विशाल को बंदी बनाया । उसके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर गुरजंत सिंह उर्फ ऋषि तथा साजन सिंह उर्फ हनी को भी पंजाब से बंदी बनाया । चौथे आतंकवादी गगनप्रीत को दिल्ली से बंदी बनाया ।
२. शुभदीप ने बताया कि वह पाकिस्तान में बैठे आई.एस.आई. के हैंडलर के संपर्क में था तथा ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से हथियार तथा मादक पदार्थ मंगवाता था । गगनप्रीत को हैंडलरों द्वारा दिल्ली के धार्मिक स्थलों की रेकी (सूचना एकत्र करना) का कार्य सौंपा गया था । वह इन स्थानों के वीडियो बनाकर पाकिस्तान भेजता था । साथ ही उसे दिल्ली के पुलिस थानों पर गोलीबारी करने के आदेश भी दिए गए थे ।
३. पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले ये आतंकवादी पाकिस्तान से ड्रोन द्वारा भेजे जाने वाले हथियार तथा मादक पदार्थ प्राप्त करते थे तथा आगे उनकी आपूर्ति करते थे ।
ISI Agent Arrest : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वालों तक पैसे पहुंचाने वाले एजेंट को बंदी बनाया गया ।
Pakistan Threatens India : (और इनकी सुनिए …) ‘यदि भारत ने पानी रोका, तो परमाणु युद्ध होगा ’ – पाकिस्तान के पूर्व रक्षा मंत्री
‘मारक विचारधारा’ को जड से उखाड फेंकने के लिए एकत्रित होकर काम कीजिए । – India At UN
खामेनेई के अंतिम संस्कार के समय आक्रमण करने पर गंभीर परिणाम भुगतने पडेंगे ! – Iran
पाक सेना ने कश्मीरियों को हथियार दिए ! – POK Leader
यू-ट्यूबर ध्रुव राठी का हिन्दू देवताओं के संबंध में वीडियो हटाने पर १५ दिनों में निर्णय लें ! – Delhi High Court