केंद्र सरकार की ‘मेटा’ प्रतिष्ठान को सूचना l
३ दिनों में मांगा उत्तर l
(‘यूजरनेम’ अर्थात् उपयोगकर्ता का नाम)

नई दिल्ली – केंद्र सरकार ने ‘व्हाट्सएप’ के मूल प्रतिष्ठान ‘मेटा’ को सूचना भेजकर भारत में व्हाट्सएप की नई ‘यूजरनेम’ सुविधा प्रणाली आरंभ न करने के निर्देश दिए हैं । सरकार ने प्रतिष्ठान को इस सुविधा के विषय में संपूर्ण सूचना प्रदान करने के लिए तथा प्रतिष्ठान पर वैधानिक कार्रवाई क्यों न की जाए ?, इसका स्पष्टीकरण देने के लिए ३ दिनों की अवधि दी है ।
व्हाट्सएप ने घोषित किया है कि, संपूर्ण भारत तथा विश्व भर में एक ऐसी नई सुविधा आ रही है, जिसमें लोग अपना भ्रमणभाष संख्या (मोबाइल नंबर) बताए बिना केवल ‘यूजरनेम’ द्वारा परस्पर संवाद कर सकेंगे । इससे किसी भी नये व्यक्ति को संबंधित व्यक्ति की भ्रमणभाष संख्या दिखाई नहीं देगी ।
साइबर अपराधों के बढने की सरकार को आशंका
सरकारी अधिकारियों का कहना है कि, भ्रमणभाष संख्या गोपनीय रखने के कारण साइबर धोखाधड़ी, झूठी (कपटपूर्ण) पहचान बता कर लोगों को ठगना जैसे ऑनलाइन अपराध बढ सकते हैं । कोई भी व्यक्ति किसी भी सरकारी विभाग, बैंक अथवा किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम जैसा यूजरनेम लिखकर कर लोगों को भ्रमित कर सकता है ।
SANATAN PRABHAT EXCLUSIVE : राज्य में सूचना-प्रौद्योगिकी से संबंधित अंग्रेजी शब्दों के लिए वैकल्पिक मराठी शब्द कोश नहीं !
कर्नाटक सरकार मंदिरों की भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए सर्वेक्षण करेगी – Deputy CM Dr. G. Parameshwara
Haryana IPS Officer Arrest : ३ करोड रुपये की रिश्वत की घटना में आईपीएस अधिकारी को बंदी बनाया ।
वाशीम: ९ पुलिसकर्मियों को आजीवन कारावास !
Ram Mandir Donation Theft : चंपत राय, अनिल मिश्रा एवं गोपाल राव के विरुद्ध अपराध प्रविष्ट कराने के लिए अयोध्या के अधिवक्ताओं का आंदोलन l
कोंकण क्षेत्र की देवराई भूमियों को ‘सरकार जमा’ करने की कार्यवाही की जांच कीजिए – राजस्वमंत्री ने उपसचिव को दिया निर्देश