श्रीराममंदिर के दान की चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया !

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) – श्रीराममंदिर के ‘पिलग्रिम फैसिलिटी सेंटर’ में पिछले ४५ दिनों के सीसीटीवी फुटेज की पुलिस द्वारा गहन जांच किए जाने पर यह सामने आया कि धनराशि की गणना करने वाले ५ कर्मचारियों ने नोटों के बंडल निकालकर उन्हें अपने कपडों अथवा मोजों में छिपाया । एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “दुर्भाग्यवश मंदिर प्रशासन ४५ दिनों से अधिक पुराना सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित नहीं रखता । इसलिए यह चोरी कब से चल रही थी, यह हम निश्चित रूप से नहीं कह सकते ।”
CCTV Captures Shri Ram Mandir Donation Theft
Shocking CCTV footage from Ayodhya's Shri Ram Mandir shows 5 employees entrusted with counting devotees' donations secretly stuffing bundles of cash into their clothes and even their socks.
Police have recovered ₹80 lakh from the… https://t.co/otfApRJeqc pic.twitter.com/4Vlql62ilD
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) July 3, 2026
१. जिस संस्था के माध्यम से इन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, उस संस्था ने दावा किया है कि इन कर्मचारियों का चयन उसने नहीं किया । संस्था के अनुसार, जिसमें दानराशि जमा की जा रही थी, उसी बैंक ने इन नियुक्तियों के लिए इन नामों की अनुशंसा की थी ।
२. अब तक पुलिस दल ने आरोपियों के पास से ८० लाख रुपये जब्त किए हैं । मंदिर में विभिन्न दानपेटियों में जमा धनराशि की गणना करने के लिए न्यास ने ५० लोगों को कार्य पर नियुक्त किया था ।
Surajya Abhiyan : वर्षाऋतु में पेडों का गिरना मनुष्यनिर्मित आपदा – अभिषेक मुरुकटे, समन्वयक, सुराज्य अभियान
चंपत राय कारागार जा सकते हैं ! – पूर्व सांसद विनय कटियार का दावा
जो कोई भी दोषी पाया जाएगा, उसे कठोर दंड मिलना ही चाहिए !
E-Rickshaws : सड़कों पर चल रही ई-रिक्शाओं को बंद करने वाले चीनी मोबाइल ऐप्स को सरकार ने हटाया ।
कर्नाटक सरकार मंदिरों की भूमि पर किए गए अतिक्रमणों को हटाने के लिए सर्वेक्षण करेगी – Deputy CM Dr. G. Parameshwara
WhatsApp Username : ‘व्हाट्सएप’ की नया ‘यूजरनेम’ (उपयोगकर्ता नाम) सुविधा आरंभ करने पर लगाई रोक l