Pakistan Threatens India : (और इनकी सुनिए …) ‘यदि भारत ने पानी रोका, तो परमाणु युद्ध होगा ’ – पाकिस्तान के पूर्व रक्षा मंत्री

सिंधु जल बंटवारा संधि को भारत द्वारा निरस्त किए जाने की घटना ।

पाकिस्तान के पूर्व रक्षा एवं विदेश मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान

इस्लामाबाद (पाकिस्तान) – यदि भारत के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान आने वाले पानी का नल बंद कर दिया, तो हम इसे कभी भी सहन नहीं करेंगे । यदि भारत ने पानी रोक दिया और विश्व ने इसमें मध्यस्थता नहीं की, तो संभवतः यह पानी के कारण होने वाला विश्व का पहला परमाणु युद्ध होगा । भारत तथा पाकिस्तान दोनों ही परमाणु हथियारों से लैस पडोसी देश हैं । हम एक-दूसरे के इतने निकट हैं कि एक बार यदि मिसाइल दाग दी गई, तो हमारे पास सोचने के लिए भी समय नहीं बचेगा । स्थिति परमाणु युद्ध तक पहुंच सकती है और यदि ऐसा हुआ, तो पाकिस्तान इसका करारा उत्तर देगा, ऐसी धमकी पाकिस्तान के पूर्व रक्षा एवं विदेश मंत्री खुर्रम दस्तगीर खान ने सिंधु जल बंटवारा संधि को भारत द्वारा निरस्त किए जाने के संदर्भ में एक समाचार चैनल के कार्यक्रम में बोलते समय दी ।

संपादकीय भूमिका

पाकिस्तान के पास मौजूद परमाणु बम फट भी सकते हैं क्या ?’, ऐसा प्रश्न विश्व के सामने है । यदि पाकिस्तान को परमाणु युद्ध की इतनी ही खुजली है, तो उसे ऐसा करके भी देख लेना चाहिए ।