Karnataka Bangladeshi Infiltrators : कर्नाटक राज्य में अवैध स्थानांतरितों की संख्या १३ सहस्र से अधिक

राज्य के गृह विभाग का ब्योरा

बेंगलुरू/मैसुरू (कर्नाटक) – कर्नाटक राज्य के गृह विभाग ने अवैध स्थानांतरित लोगों की सूची तैयार की है, जिसके अनुसार सरकार को राज्य में कुल १३ सहस्र ६७५ अवैध स्थानांतरित लोग होने की जानकारी मिली । राजधानी बगलूरू में सबसे अधिक अर्थात १० सहस्र ६५० अवैध स्थानांतरित लोग रह रहे हैं । उसके पश्चात मैसूर (८१०), बेलगांव (४५८), दक्षिण कन्नड (२६८) एवं रामनगर (१९१) इन जिलों में बडी संख्या में अवैध स्थानांतरित लोग रहते हैं, ऐसी जानकारी इस ब्योरे में दी गई है । इसके साथ अन्य जिलों में भी अवैध स्थानांतरित लोग रह रहे हैं ।

मैसुर में बांग्लादेशी स्थानांतरित लोग आ रहे हैं, इसका समाचार फैलते ही मैसूर रेल स्थानक पुलिस सतर्क हो गई है । इसके लिए बंगाल से आनेवाली हावडा एक्स्प्रेस में पडताल की गई । इससे पहले बंगाल से आए लोगों पर स्थानांतरित होने का आरोप लगने से बडा हंगामा मचा था । तथापि उनकी कागदपत्रों की पडताल में उनमें से एक भी व्यक्ति बांग्लादेशी घुसपैठी नहीं था, यह स्पष्ट हुआ था । अतः अफवाहों पर अंकुश लगाने के लिए इस बार रेल पुलिस ने स्वयं ही पडताल करने का कदम उठाया है ।

किस जिले में कितने अवैध स्थानांतरित ?

१. बल्लारी : ५३

२. चिक्कबल्लापुर : ३८

३. हुब्बळ्ळी/धारवाड : ३५

४. मंड्या : ३७

५. दावणगेरे : २०

६. रायचुरू : १९

७. कोलार : १३

८. कोडगु : १०

९. कोप्पल : १०

१०. कलबुर्गी : ९

११. चित्रदुर्ग : ८

१२. हासन : ५

१३. चामराजनगर : ३

संपादकीय भूमिका

कर्नाटक की कांग्रेस की सरकार राज्य में स्थित बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या उजागर करने का ब्योरा क्यों नहीं तैयार करती ?