Ram Mandir Donation Theft : चंपत राय, अनिल मिश्रा एवं गोपाल राय ३ दिनों के भीतर अयोध्या छोडें ! — ‘अयोध्या बार असोसिएशन’ ने दी समय सीमा

अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में दान चोरी का प्रकरण

(बाईं ओर से) अनिल मिश्रा, गोपाल राय और चंपत राय

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) — श्रीराम मंदिर में दान चोरी के प्रकरण में अयोध्या बार असोसिएशन ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र न्यास के पदाधिकारियों चंपत राय, अनिल मिश्रा तथा गोपाल राय को ३ दिनों के भीतर अयोध्या छोडने की समयसीमा दी है । साथ ही, बार एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने अयोध्या नहीं छोडी, तो संपूर्ण अयोध्या बंद कर दिया जाएगा तथा किसी को भी भीतर प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा ।

 अयोध्या का कोई भी अधिवक्ता आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा !

अयोध्या बार असोसिएशन की बैठक में अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने कहा कि कोई भी अधिवक्ता न्यायालय में आरोपियों की ओर से पैरवी नहीं करेगा । यदि कोई अधिवक्ता उनकी ओर से पक्ष रखता है, तो उसे ‘बार एसोसिएशन’ के योगदान निधि में प्रत्येक नाम के लिए ५ लाख रुपये जमा करने होंगे । इस प्रकरण की सीबीआई (Central Bureau of Investigation) से जांच कराने की मांग की जाएगी । आवश्यकता पडने पर ‘अयोध्या एडवोकेट्स एसोसिएशन’ अपने खर्च पर सर्वोच्च न्यायालय तथा संबंधित उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी ।