आर्यभट्ट को ‘डिलिवरी बॉय’ के रूप में दिखाया !

(उक्त चित्र प्रकाशित करने का उद्देश्य किसी की धार्मिक भावनाएं आहत करना नहीं है । केवल जानकारी के लिए प्रकाशित किया गया है । – संपादक)
मुंबई – संसार को ‘शून्य’ का ज्ञान देनेवाले महान भारतीय गणितज्ञ एवं खगोलशास्त्री आर्यभट्ट का ‘अमेजान इंडिया’ प्रतिष्ठान ने अपने उत्पादों के विक्रय के लिए अपमान किया है । आर्यभट्ट को ‘डिलिवरी बॉय’ की भांति (सामग्री वितरण करनेवाले की भांति) दिखाकर उनका महत्त्व कम करना, उनके मुख से विदूषक जैसे प्रस्तुतीकरण के संवाद दिखाना एवं उनका उपयोग ‘अमेजान’ के व्यावसायिक स्वार्थ के लिए करना आदि त्रुटिपूर्ण बातें इसमें दिखाई गई हैं । इससे देशप्रेमी एवं इतिहासप्रेमी दुखी हो गए हैं । ‘इस विज्ञापन के कारण भारतीय संस्कृति एवं इतिहास का अपमान हुआ है तथा ‘अमेजान’ इस विज्ञापन को तुरन्त वापस लेकर क्षमा मांगे, इसके साथ ही केन्द्र सरकार इस पर तुरन्त कार्रवाई करे’, ऐसी मांग नागरिकों ने की है । (ऐसी मांग क्यों करनी पडती है ? सरकार स्वयं होकर कार्रवाई क्यों नहीं करती ? – सम्पादक)
🚨 INSULT To ARYABHATA IN AMAZON INDIA Advertisement! 🚨
The great Indian mathematician and astronomer Aryabhata, whose contributions transformed the fields of mathematics and astronomy, has been depicted as a "delivery boy" in an @amazonIN advertisement.
This comes amid… pic.twitter.com/YzpK1kkRIW
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) June 10, 2026
१. विज्ञापन में आर्यभट्ट को आज के आधुनिक युग में लौटकर आया हुआ दिखाया गया है । कुछ बच्चे उनसे ‘कौन है तू ?’ एवं ‘चाचा, कौन सी सामग्री लाए हो ?’ ऐसा पूछकर उनका उपहास उडा रहे हैं ।
२. आर्यभट्ट मानव की दृष्टि से ‘शून्य’ का महत्त्व कैसा है, यह देखने के लिए अत्यन्त व्याकुल हुए दिखाए गए हैं; किन्तु इस महान खोज का संबन्ध अमेजान ने अपनी जीरो डिलिवरी फी’ (शून्य वितरण शुल्क), जीरो सर्च फी’ (शून्य शोध शुल्क) एवं जीरो हैंडलिंग फी’ (शून्य प्रबन्धन शुल्क) के साथ जोडा है; परन्तु वह अत्यन्त निन्दनीय है ।
लोकल रेलगाडी में वातानुकूलन यंत्र १५ मिनट तक बंद रहा यात्रियों का दम घुटा तथा अनेक महिलाएं अचेत हुईं
Sri Mahakaleshwar Temple : मंदिर के पास ४७२ करोड रुपये की सावधि जमा (फिक्स्ड डिपॉजिट) तथा ३०० करोड रुपये मूल्य का स्वर्ण-रजत !
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Shri Rammandir Ayodhya : श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पद के लिए १८ जुलाई तक आवेदन आमंत्रित
हमारा तथा भारत का डीएनए (DNA) एक ही है ! – Afghanistan Minister Mawlawi Attaullah Omari
कश्मीर के प्रत्येक कब्रिस्तान में पाकिस्तानी आतंकवादियों की कब्रें हैं ! – Terrorist Shamsher Khan