वर्षभर में १०३ बांग्लादेशी नागरिक नियंत्रण में ।
व्यवसाय का प्रलोभन दिखाकर दलालों ने भारत लाया ।

पुणे – बुधवार पेठ के ‘सागर बिल्डिंग’ में बांग्लादेशी महिलाएं बिना अनुमति निवास कर रही हैं, ऐसी सूचना पुलिस को प्राप्त हुई । परिमंडल १ के पुलिस उपायुक्त ऋषीकेश रावले के मार्गदर्शन में पुलिस ने उक्त भवन पर छापा मारा । इस कार्रवाई में ६ बांग्लादेशी महिलाओं को नियंत्रण में लिया गया । पूछताछ में इन बांग्लादेशी महिलाओं द्वारा घुसपैठ कर भारत में प्रवेश करने की बात सम्मुख आई । अवैध निवास करने के प्रकरण में इन महिलाओं के विरुद्ध फरासखाना आरक्षी स्थानक (थाने) में अपराध पंजीकृत किया गया ।
Six Bangladeshi women arrested in Budhwar Peth, Pune 🚨
In the past year alone, 103 Bangladeshi nationals have been detained. Agents lured them into India with promises of jobs.
Just as police know where narcotics networks operate, it is hard to believe they are unaware of… pic.twitter.com/2G88EwJ1Ut
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 25, 2026
१. पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में यह उद्घाटित हुआ कि दलालों ने भारत में ‘ब्यूटी पार्लर’, ‘सिलाई का कार्य’, ‘गृहकार्य’ उपलब्ध कराने का प्रलोभन देकर उन्हें लाया था ।
२. इन महिलाओं को बुधवार पेठ के वेश्यालय में लाया गया । उन्हें भयभीत कर देहव्यापार का व्यवसाय करने के लिए विवश किया गया ।
३. बांग्लादेशी महिलाओं ने भारतीय सीमा पार कैसे की ? निवास करते समय प्रलेख (कागजात) कैसे प्राप्त हुए ? इसका अन्वेषण चल रहा है ।
वर्षभर में केवल १०३ बांग्लादेशी नागरिक नियंत्रण में !वर्षभर में नगर के मध्य भाग में बिना किसी प्रलेख के निवास करनेवाले केवल १०३ बांग्लादेशी नागरिकों को नियंत्रण में लिया गया । उनमें से अनेक लोगों को स्वदेश वापस भेजने की प्रक्रिया पूर्ण की गई है, ऐसी सूचना उपायुक्त रावले ने दी । (देश में करोडों बांग्लादेशी रह रहे हैं, ऐसे में वर्षभर में पुणे नगर से केवल इतने ही बांग्लादेशी कैसे मिले ? ऐसा प्रश्न उपस्थित होता है ! – संपादक) |
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !
Ambaji Temple Donation Theft : गुजरात के प्रसिद्ध शक्तिपीठ अंबाजी मंदिर में भी नोटों की गिनती के समय २ महीने पहले चोरी होने का प्रकरण उजागर !
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !
Badrinath Donation Theft : बद्रीनाथ धाम में चोरी की घटना में एक व्यक्ति बन्दी ।