अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो का वक्तव्य

नई दिल्ली – अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबिओ ने अमेरिका में भारतीयों के विरुद्ध नस्लभेदी टिप्पणियों तथा भेदभाव के विषय में पत्रकार परिषद में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि ऐसे वक्तव्य संपूर्ण अमेरिकी समाज का प्रतिनिधित्व नहीं करते । प्रत्येक देश में कुछ मूर्ख लोग होते हैं, जो ऑनलाइन अथवा सार्वजनिक स्थानों पर आपत्तिजनक बातें बोलते हैं ; किंतु इससे किसी भी देश की वास्तविक पहचान निर्धारित नहीं होती ।
यह संयुक्त पत्रकार परिषद भारत के विदेश मंत्री डॉ . जयशंकर के साथ आयोजित की गई थी ।
पाकिस्तान में सक्रिय आतंकवादी संगठन भारत को लक्ष्य बना रहे हैं, इसलिए पाकिस्तान के विषय में भारत की चिंता उचित !
पाकिस्तान के विषय में भारत की चिंताएं पूर्णतः उचित हैं ; क्योंकि पाकिस्तान की भूमि से सक्रिय आतंकवादी संगठन लंबे समय से भारत को लक्ष्य बना रहे हैं, ऐसी स्वीकृति भी रुबियो ने दी । उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध में पाकिस्तान की मध्यस्थता अथवा सहयोगी भूमिका को लेकर भारत की ओर से कोई आपत्ति या शिकायत सामने नहीं आई है । भारत तथा पाकिस्तान के मध्य संबंधों का स्वरूप भिन्न है तथा ईरान से संबंधित विषयों में पाकिस्तान की भूमिका चर्चा का विषय नहीं रही है ।
Drugs, Cricket, Terror Funding : पाकिस्तानी क्रिकेटर भारत के दौरे पर होते समय कर रहे थे मादक पदार्थों (ड्रग्स) की तस्करी !
पूर्वजों की दिनचर्या पुरानी नहीं, अपितु आश्चर्यजनक रूप से उन्नत है !
Iran US War : ईरान का हॉर्मुज में तेल टैंकरों पर आक्रमण : १ भारतीय की मृत्यु
Gujarat ATS : भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा से पूर्व गुजरात में ५ आतंकवादियों को बंदी बनाया
Maharashtra ATS Raid : आतंकवाद विरोधी दस्ते की पुणे-पिंपरी चिंचवड में २३ से अधिक स्थानों पर छापेमारी !