पुलिस के अतिक्रमण विरोधी अभियान में घटित हुई घटना
लगभग ५०० से अधिक झोपड़पट्टियों का अतिक्रमण

मुंबई – यहां के बांद्रा रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं । यहां स्थित अवैध मस्जिद पर जब बुलडोजर चलाया जा रहा था, तब वहां के मुसलमानों ने उसका विरोध किया । उन्होंने पुलिस पर बोतलें एवं अन्य वस्तुएं फेंकी, साथ ही भारी मात्रा में पथराव किया । पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया । यहां बढती भीड को देखते हुए पुलिस ने अतिरिक्त बल मंगवाया है । दंगा नियंत्रण बल भी यहां पहुंच चुका है । निरंतर दूसरे दिन भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है । मुंबई के बांद्रा क्षेत्र में रेलवे की सीमा में अब तक की यह सबसे बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई मानी जा रही है । कुछ दिनों पूर्व किसी व्यक्ति ने बांद्रा के रेलवे स्टेशन परिसर में झोपड़पट्टियों के अतिक्रमण का एक चलचित्र (वीडियो) सामाजिक माध्यमों (सोशल मीडिया) पर प्रसारित किया था । तदुपरान्त रेलवे ने यह अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई की ।
🚨 Chaos in Garib Nagar,
Bandra, Mumbai during anti-encroachment driveStones were pelted at police while authorities were removing an illegal mosque structure.
The operation involved action against over 500 encroachment and slums.
A few days ago in Rajkot, Gujarat, action was… pic.twitter.com/0EvRtqM3th
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) May 20, 2026
बांद्रा रेलवे की सीमा में ५ सहस्र (हजार) वर्ग मीटर का अतिक्रमण है । यहां ५०० से अधिक झोपड़पट्टियाँ हैं । कुछ दिनों पूर्व जब अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई हुई थी, तब अतिक्रमणकारियों ने मुंबई उच्च न्यायालय की शरण ली थी । इस कार्य को राजनीतिक प्रश्रय (समर्थन) प्राप्त होने के कारण कार्रवाई रोक दी गई थी; परंतु अब पुनः कार्रवाई प्रारंभ हो गई है । ज्ञात हुआ है कि अभी कुछ दिनों तक यह कार्रवाई निरंतर चलती रहेगी ।
रेलवे अधिकारियों का पक्ष !
इस प्रकरण में रेलवे अधिकारियों ने कहा, ‘‘यात्रियों की सुरक्षा एवं भविष्य के विकास कार्यों के लिए अतिक्रमण हटाना अत्यंत आवश्यक है । रेलवे मार्ग के निकट बढ़ती झोपड़ियों के कारण दुर्घटनाओं का संकट भी बढ़ रहा है । संबंधित भूमि के मुक्त होने पर ‘बांद्रा टर्मिनस’ का विस्तार करना, साथ ही लंबी दूरी की रेलगाड़ियों की क्षमता बढ़ाना संभव हो सकेगा । इससे यातायात अवरोध (जाम) न्यून होगा तथा भविष्य में बांद्रा रेलवे स्टेशन का विकास ‘वर्ल्ड क्लास टर्मिनस’ (वैश्विक स्तर का रेलवे स्टेशन) के रूप में किया जाएगा ।’’
कार्रवाई की व्यापकता !
मुंबई पुलिस के ४०० अधिकारी एवं कर्मचारी, रेलवे पुलिस सहित रेलवे सुरक्षा बल के ४०० सैनिक, तथा पश्चिम रेलवे के २०० पुलिसकर्मी, इस प्रकार कुल १ सहस्र (हजार) सुरक्षाकर्मियों की उपस्थिति में १२ जेसीबी, दो पोकलेन तथा १२ ट्रकों जैसे साधनों की सहायता से ध्वस्तीकरण किया जा रहा है । इस कार्रवाई के फलस्वरूप ६०० करोड रुपये के बाजार मूल्य की भूमि पुनः पश्चिम रेलवे के आधिपत्य में आ जाएगी ।
थूकने वालों से अब ढाई सहस्र रुपये दंड वसूल करें ! – मुंबई उच्च न्यायालय
Sinhagad Pune : सिंहगढ पर लगाए ‘यह किला हिन्दुओं का है, यहां मुसलमानों को प्रवेश नहीं’ के फलक !
(और इनकी सुनिए…) ‘श्रीकृष्ण मुसलमान थे तथा ५ समय की नमाज पढते थे !’ – Maulana Jarjis Ansari
Maharashtra Hostel Scam : बनावटी छात्र संख्या दिखाकर छात्रावासों के नाम पर करोडों रुपये के अनुदान का दुरुपयोग हुआ !
Karnataka AI University : बेंगलुरु में देश का पहला सरकारी ‘एआई’ विश्वविद्यालय प्रारम्भ किया जाएगा ।
हडपसर में हिन्दुत्वनिष्ठ कार्यकर्ता की साहिल शेख एवं उसके गुंडों द्वारा नृशंसता से पिटाई !