
ढाका (बांग्लादेश) – बकरी ईद के अवसर पर बांग्लादेश में बलि के लिए बिक्री हेतु रखे गए बैलों को ‘डोनाल्ड ट्रम्प’ तथा‘बेंजामिन नेतन्याहू’ नाम दिए गए हैं । ये दोनों ‘अल्बिनो’ (गुलाबी-सफेद) प्रजाति के हैं । इन्हें ईद के अवसर पर बिक्री के लिए नारायणगंज स्थित एक खेत में रखा गया है । ‘ट्रम्प’ नामक बैल का वजन लगभग ७०० किलोग्राम बताया जा रहा है। उसकी विशेषता यह है कि उसके चेहरे पर सुनहरे रंग के बालों के गुच्छे हैं, जो ट्रम्प की प्रसिद्ध केशरचना की याद दिलाते हैं ।
बैल के प्रसिद्ध होने से उसके मालिक जियाउद्दीन अत्यंत प्रसन्न हैं । उन्होंने कहा कि उनके भाई ने बैल की अनोखी बनावट पर ध्यान दिया तथा उसका नाम ‘ट्रम्प’ रख दिया । वहीं दूसरे बैल का नाम ‘नेतन्याहू’ रखा गया । ‘ट्रम्प’ नामक बैल अत्यंत शांत तथा विनम्र है, जो डोनाल्ड ट्रम्प के स्वभाव से बिल्कुल मेल नहीं खाता ।
जियाउद्दीन के अनुसार, ‘नेतन्याहू’ नामक बैल की आक्रामक गतिविधियां इजराइल के प्रधानमंत्री की छवि से मिलती-जुलती हैं, इसलिए उसे यह नाम दिया गया । ‘ट्रम्प’ नामक बैल पहले ही ३ लाख ८५ हजार टका (बांग्लादेशी मुद्रा — लगभग ३ लाख भारतीय रुपये) में विक्रय किया जा चुका है।
पाकिस्तान वर्ष १९७१ में भारत द्वारा उसकी हुई पराजय का स्मरण करे – Akhtar Mengal
बांग्लादेश में गत ५ महीनों में हिन्दुओं के विरुद्ध ६४५ आपराधिक घटनाएं प्रविष्ट हुईं !
१० सहस्त्र से १ लाख लोगों की मृत्यु की आशंका ।
India Slams Bangladesh : अल्पसंख्यकों पर अत्याचार एवं उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ होनेवाला खेल भारत सहन नहीं करेगा !
‘भारत ऐसी चीजों पर कभी पैसा खर्च नहीं करेगा’, यह कहकर Trump ने ही प्रस्ताव निरस्त किया ।
हमें हिन्दू धर्म के प्रति घृणा के विरोध में दृढतापूर्वक खडा होना चाहिए ! – US Congressman Sanford Bishop