हमारे नेताओं पर आक्रमण किया, तो जीवित नहीं छोडेंगे । – Iranian MP Mahmoud Nabavian

ईरान के सांसद की खाडी देशों के राजाओं को सीधी चेतावनी ।

ईरान के सांसद महमूद नबावियान

तेहरान (ईरान) – यदि ईरान के नेताओं या सर्वोच्च नेतृत्व पर किसी प्रकार का आक्रमण किया गया, तो उसमें साथ देने वाले खाडी देशों के शासकों को जीवित नहीं छोडा जाएगा तथा उनके महलों को नष्ट कर दिया जाएगा, ऐसी चेतावनी ईरान के सांसद महमूद नबावियान ने दी है ।

महमूद नबावियान ईरान के परमाणु समझौते की वार्ता करने वाली टीम के सदस्य हैं । उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान केवल आक्रमण करने वाले देश पर ही नहीं, अपितु उसका साथ देने वाले क्षेत्रीय शासकों पर भी सीधे आक्रमण करेगा । खाडी देशों की भूमि पर अमेरिकी या विदेशी सैन्य ठिकानों का उपयोग ईरान के विरुद्ध नहीं होने दिया जाना चाहिए । यदि इन ठिकानों से ईरान पर आक्रमण किया गया, तो संबंधित देशों को “अपराधी” माना जाएगा । इस आक्रमण में सम्मिलित होने वाले किसी भी शासक को सुरक्षित नहीं रहने दिया जाएगा ।

संपादकीय भूमिका

ईरान तथा अमेरिका के बीच युद्ध को भले ही अभी रोक दिया गया हो, परन्तु दोनों पक्षों की ओर से खोखली धमकियों एवं चेतावनियों के रूप में तनाव चल रहा है ।