ग्राम छोडकर चले जाने के निर्देश दिए !

बस्तर (छत्तीसगढ) – जनपद के रेटावंद ग्राम के भोले-भाले निर्धन हिन्दुओं का ईसाई मत में धर्मांतरण करने के कारण ग्रामीणों ने एक पादरी की जमकर पिटाई की । इस घटना का एक चलचित्र (वीडियो) सामने आया है जिसमें मारपीट के समय पादरी का वस्त्र फटा हुआ दिखाई दे रहा है । पुरुष एवं स्त्रियों दोनों के समूहों द्वारा पादरी को लात, घूंसे एवं चप्पलों से पीटने का दृश्य चलचित्र में दिख रहा है ।
घटनाक्रम के अनुसार मूलतः ओडिशा का निवासी यह पादरी बहुत समय से रेटावंद ग्राम में निवास कर रहा था । वह स्थानीय हिन्दुओं को धर्मांतरण के लिए प्रवृत्त कर रहा था । इससे क्रुद्ध ग्रामीणों ने २६ अप्रैल को ग्राम में एक बैठक आयोजित कर पादरी को उसके परिवार सहित ग्राम छोडकर जाने के निर्देश दिए । पादरी द्वारा इसकी उपेक्षा करने पर अन्ततः क्रुद्ध ग्रामीणों ने उसे पीटा ।
Bastar (Chhattisgarh): Villagers confront pastor over Hindu conversions, ask him to leave the village.
Despite Chhattisgarh’s recent anti-conversion law, allegations of illegal conversions continue to surface.
When authorities fail to act effectively, public anger rises and… pic.twitter.com/M559RBfHHS
— Sanatan Prabhat (@SanatanPrabhat) April 29, 2026
पादरी शीघ्र ही ग्राम छोडकर जाएगा ! – पुलिस का आश्वासन
पुलिस समय रहते घटनास्थल पर पहुंची एवं हस्तक्षेप कर स्थिति नियन्त्रण में ली । पादरी शीघ्र अति शीघ्र ग्राम छोडकर चला जाए, ऐसी मांग ग्रामीणों द्वारा निरन्तर की जा रही है । इस पर पुलिस ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि, पादरी निश्चित ही ग्राम छोडकर चला जाएगा ।
Baglamukhi Mandir Online Fraud : मध्यप्रदेश के मां बगलामुखी मंदिर में हवन एवं पूजा करने के नाम पर भक्तों की ऑनलाइन ठगी
हिन्दुओं का धर्मांतरण करानेवाले पुलिस उपनिरीक्षक के ईसाई पिता को बंदी बनाया !
Sassoon General Hospital Pune : पुणे के ‘ससून सर्वोपचार चिकित्सालय’ में ईसाई धर्म का प्रचार करनेवाले दंपति पर अपराध पंजीकृत ।
Chhattisgarh High Court : ‘हिन्दू एक गाली है, जिसका अर्थ चोर, डाकू, लुटेरा तथा गुलाम होता है’ ऐसा कहने वाले ईसाई संगठन के ११ लोगों के विरुद्ध प्रविष्ट अपराध निरस्त नहीं होगा ।
अभिनेता आमिर खान ‘लव जिहाद’के ‘ब्रैंड एंबेसेडर’ उनकी फिल्मों का बहिष्कार कीजिए – मंत्री नितेश राणे
‘लव जिहाद’ तथा हिन्दू युवती को उसके अभिभावकों को सौंपने की मांग करते हुए ग्रामवासियों ने कागल (जि. कोल्हापुर) पुलिस थाने पर मोर्चा निकाला